
Sone Ka Taza Bhav : दीवाली जैसे पर्व पर सर्फारा कारोबार से जुड़े लोगों के लिए यह खबर उन्हें मायूस करने वाली हो सकती है, लेकिन धनतेरस पर सोना और चांदी की खरीदारी करने वालों के लिए यह खबर राहतभरी है। धनतेरस पर्व से एक दिन पहले लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। दरअसल, धनतेरस पर्व से पहले सोने के भाव तेजी से गिर गए हैं और सोना काफी हद तक कम हो गया है।
आपको बता दें कि धनतेरस पर्व पर सोने चांदी के आभूषण और बर्तन खरीदने की परंपरा है। धनतेरस पर्व पर देशभर के सर्राफा कारोबारी अरबों रुपये का कारोबार करते हैं। वर्तमान में सोने-चांदी की कीमतों में लगातार कमी और तेजी देखने को मिल रही है।
सोने चांदी के भाव बताने वाली वेबसाइट ibjarates के अनुसार, 7 नवंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत शाम तक 60336 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। लेकिन आज सुबह में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 60360 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। भारत में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 61,510 रुपये प्रति 10 ग्राम बताई जा रही हैं, जबकि 22 कैरेट 10 ग्राम की कीमत 56,400 रुपये है।
यूपी की औद्योगिक नगरी नोएडा की बात करें तो यहां पर 22 कैरट वाले सोने की कीमत 56,400 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 24 कैरट वाले गोल्ड की कीमत 61,620 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।
गाजियाबाद में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 56,400 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 24 कैरेट सोने के दाम 61,510 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
राजधानी दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत 56,400 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 24 कैरेट की कीमत 61,510 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हैं।