Share Market : सेंसेक्स में 210 अंकों बढ़त, निफ्टी भी 19400 के पार
Best Stoks To Buy
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 02:08 AM
मुंबई। बाजार में आज शुरुआती कारोबार में बढ़त देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स पर सुबह 09:16 बजे 209.71 अंक यानी 0.32 फीसदी उछाल के साथ 65,553.88 अंक के स्तर पर कारोबार हो रहा था। इसी तरह एनएसई निफ्टी पर 66.30 अंक यानी 19,422.20 अंक के स्तर पर ट्रेडिंग हो रही थी। शुरुआती कारोबार में आज CarTrade Tech में 13 फीसदी की तेजी देखने को मिली। निफ्टी पर एचडीएफसी लाइफ में 1.62 फीसदी और बजाज फाइनेंस में 1.08 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार हो रहा था।
इन शेयरों में दिखा उछाल
बीएसई सेंसेक्स पर आज बजाज फाइनेंस में 0.95 फीसदी, टाटा मोटर्स में 0.93 फीसदी, बजाज फिनजर्व में 0.63 फीसदी, सन फार्मा में 0.59 फीसदी, भारती एयरटेल में 0.54 फीसदी, रिलायंस इंडस्ट्रीज में 0.53 फीसदी, इंडसइंड बैंक में 0.53 फीसदी, एचडीएफसी बैंक में 0.49 फीसदी, एचडीएफसी में 0.49 फीसदी और लार्सन एंड टुब्रो में 0.40 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार हो रहा था। इसी तरह एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, टाइटन, एसबीआई, मारुति और अल्ट्राटेक सीमेंट में भी हरे निशान के साथ ट्रेडिंग हो रही थी।
टूट गये ये शेयर
सेंसेक्स पर आईसीआईसीआई बैंक, हिन्दुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड, विप्रो, टीसीएस और इन्फोसिस में लाल निशान के साथ कारोबार हो रहा था।
निफ्टी में भी शुरुआती तेजी
एनएसई IX पर गिफ्ट निफ्टी में 29 अंक यानी 0.15 फीसदी की तेजी के साथ 19,485.50 अंक के स्तर पर कारोबार हो रहा था। इससे संकेत मिल रहे थे कि दलाल स्ट्रीट की शुरुआत मंगलवार को पॉजिटिव रह सकती है। प्री-ओपनिंग सेशन में सेंसेक्स में 190 अंक की बढ़त देखने को मिली। वहीं, निफ्टी 19,440 अंक के पार पहुंच गया।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।
#sharemarket #sensex #nifty #mumbaisharebazar