
Noida News / दादरी। आप सहज ही अंदाजा लगा सकते हैं कि यदि बिजली के किसी ट्रांसफार्मर में आग लग जाए तो वहां आसपास क्या हालात बनेंगे। बीती रात भी बिजली के एक ट्रांसफार्मर में आग लगने से अचानक हड़कंप मच गया।
थाना दादरी क्षेत्र के कस्बे में रेलवे रोड पर बिजली के एक ट्रांसफार्मर में आग लगने से हड़कंप मच गया। ट्रांसफार्मर से आग की लपटें उठती देख कर लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। चीफ फायर ऑफिसर सीएफओ प्रदीप चौबे ने बताया कि बीती रात्रि रेलवे रोड पर लगे एक ट्रांसफार्मर में आग लगने की सूचना मिली।
सूचना के आधार पर मौके पर दमकल गाड़ी को रवाना किया गया। दमकल कर्मियों ने विद्युत विभाग से संपर्क कर बिजली की सप्लाई बंद कराई और उसके पश्चात आग को बुझाया। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। आग संभवतः ट्रांसफार्मर में हुए शार्ट सर्किट की वजह से लगी थी।