Delhi MCD : महापौर के चुनाव के लिए 22 फरवरी को होगी एमसीडी सदन की बैठक
Delhi MCD
दिल्ली
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 07:07 PM
Delhi MCD : नई दिल्ली। दिल्ली के उप राज्यपाल वी के सक्सेना ने 22 फरवरी को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के सदन की बैठक बुलाने और महापौर चुनाव कराने के लिए मंजूरी दे दी है। राज निवास के अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
Delhi MCD
इससे कुछ घंटे पहले ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सिफारिश की थी कि 22 फरवरी को महापौर का चुनाव कराया जाए।
एक दिन पहले ही उच्चतम न्यायालय ने दिल्ली नगर निगम की पहली बैठक बुलाने और महापौर, उप महापौर तथा स्थायी समिति के सदस्यों के चुनाव की तारीख तय करने के लिए 24 घंटे में नोटिस जारी करने का आदेश दिया था।
शीर्ष अदालत ने शुक्रवार को यह भी कहा था कि उप राज्यपाल द्वारा एमसीडी में नामित सदस्य महापौर पद के लिए मतदान नहीं कर सकते।
केजरीवाल ने आज दिन में ट्वीट किया था कि एमसीडी के महापौर का चुनाव 22 फरवरी को कराने की सिफारिश की जाए।
दिल्ली एनसीआरकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।