दिवाली से पहले दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण ने गंभीर रूप ले लिया है। राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 400 के पार पहुंच गया है, जिससे लोगों की चिंता बढ़ गई है।

Delhi News : दिवाली से पहले दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण की स्थिति लगातार चिंताजनक होती जा रही है। राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 400 के पार पहुंच गया है। हवा की बिगड़ती स्थिति के बीच लोगों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) का तीसरा चरण लागू किया गया है, लेकिन इसके बावजूद कई इलाकों में हवा की गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक, 7 नवंबर की सुबह 6 बजे दिल्ली के कई निगरानी केंद्रों पर AQI 400 से अधिक दर्ज किया गया। वहीं, वायु गुणवत्ता के लिहाज से कई अन्य इलाके भी बेहद खराब श्रेणी में बने हुए हैं।
यह भी पढ़ें :दिल्ली की जहरीली हवा पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, जनता से की बड़ी अपील
दिल्ली में सबसे अधिक प्रदूषण IIT दिल्ली के आसपास दर्ज किया गया, जहां AQI 442 तक पहुंच गया। इसके अलावा पंजाबी बाग में 433, मुंडका में 421, रोहिणी में 418, आरके पुरम में 417 और सोनिया विहार में 414 दर्ज किया गया। नजफगढ़ में AQI 413, बवाना और द्वारका में 411, नरेला में 409, पटपड़गंज में 403 और अलीपुर में 402 रहा। इन सभी स्थानों पर वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई। वहीं, चांदनी चौक और मंदिर मार्ग में AQI 397, जेएनयू में 393, बुराड़ी में 392, आया नगर में 383, मथुरा रोड में 382, नांगलोई में 364 और आईजीआई एयरपोर्ट पर 340 दर्ज किया गया। इसके अलावा वजीरपुर में 337, शादीपुर में 324, अशोक विहार में 320 और बदरपुर में 316 AQI रहा। लोधी रोड में 278 और आनंद विहार में 276 दर्ज किया गया। इन इलाकों में हवा खराब श्रेणी में रही।
इसे भी पढ़ें : 47 साल केशादीशुदा शख्स का दोस्त की बेटी पर आया दिल, इनकार करने पर उठाया खौफनाक कदम
प्रदूषण का असर नोएडा में भी दिखाई दे रहा है। यहां सेक्टर-62 स्थित IITM निगरानी केंद्र पर AQI 415 दर्ज किया गया, जो गंभीर श्रेणी में आता है।
अन्य इलाकों की बात करें तो सेक्टर-116 में AQI 287, सेक्टर-125 में 281, सेक्टर-39 में 267, सेक्टर-110 में 257 और सेक्टर-1 में 251 दर्ज किया गया। नोएडा में सबसे कम AQI सेक्टर-150 में 230 रहा। इसके बावजूद यहां की हवा खराब श्रेणी में बनी हुई है।
दिल्ली-NCR में प्रदूषण की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) की उप-समिति ने GRAP का तीसरा चरण तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है। इसके साथ ही पहले और दूसरे चरण के तहत लागू उपाय भी जारी रहेंगे। CAQM के मुताबिक, 6 नवंबर 2026 को दिल्ली का औसत दैनिक AQI 382 दर्ज किया गया था, जो बेहद खराब श्रेणी में आता है। मौसम विभाग और भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान (IITM) के पूर्वानुमान में आने वाले दिनों में प्रदूषण की स्थिति और बिगड़ने की आशंका जताई गई थी। इसी को देखते हुए GRAP-3 लागू करने का फैसला लिया गया।
वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) के जरिए हवा में प्रदूषण के स्तर का आकलन किया जाता है। AQI जितना अधिक होता है, हवा की गुणवत्ता उतनी ही खराब मानी जाती है।
विज्ञापन