EMU Train Fire : गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर ईएमयू ट्रेन में लगी आग, लोगों में मचा हड़कंप, देखें वीडियो
Fire in EMU train at Ghaziabad railway station, stir among people, watch video
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 05:01 AM
गाजियाबाद। गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर बुधवार को EMU ट्रेन में अचानक आग लग गई। भारी धुंआ उठने से लोगों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि एफओबी पर पेंट करने के दौरान आग लग गई। सेफ्टी क्लेरेंस के बाद ट्रेन को रवाना किया गया।
EMU Train Fire
घटना गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर दो की है। प्लेटफार्म नंबर दो पर खड़ी ईएमयू ट्रेन के कोच में अचानक आग लग गई। आग लगते ही यात्रियों ने कोच से कूदकर जान बचाई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर खड़ी ईएमयू ट्रेन नंबर 04947 में बुधवार सुबह अचानक आग लग गई। यह आग ईएमयू ट्रेन के छत पर लगी थी। ईएमयू ट्रेन पर पेंट का डिब्बा गिरने के चलते ये आग लगी थी। गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर बने एफओबी पर पेंटिंग का काम चल रहा था, जिसके दौरान नीचे खड़ी इएमयू ट्रेन पर पेंट का एक डब्बा गिर गया। डिब्बा गिरने के बाद ट्रेन के छत पर स्पार्किंग से आग लग गई।
ईएमयू ट्रेन के छत पर लगी आग को देखकर लोगों में हड़कंप मच गया और अफरा-तफरी का माहौल हो गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने बिना किसी जनहानि के इस आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद ट्रेन को दिल्ली की तरफ रवाना किया गया।
[video width="352" height="640" mp4="https://test.chetnamanch.com/wp-content/uploads/2023/01/WhatsApp-Video-2023-01-04-at-17.36.10.mp4"][/video]