दिल्ली राज्य चुनाव आयोग के अनुसार, 143 मतदान केंद्रों के 580 बूथों पर मतदान कराया गया। कई सीटों पर बीजेपी और AAP के बीच सीधी टक्कर देखने को मिली, जिसके कारण नतीजों पर सभी की नजरें टिकी रहीं।

Delhi News : दिल्ली नगर निगम (MCD) के 12 वार्डों में 30 नवंबर को हुए उपचुनाव के नतीजे बुधवार को सामने आ गए। इन चुनावों में बीजेपी को कुल 7 सीटों पर जीत मिली, जबकि आम आदमी पार्टी (AAP) ने 3 और कांग्रेस ने 1 सीट पर जीत दर्ज की। इसके अलावा, एक निर्दलीय उम्मीदवार भी विजयी रहा। बीजेपी के लिए यह चुनाव खासा चुनौतीपूर्ण साबित हुआ, क्योंकि इनमें से 9 सीटों पर पहले उसका कब्जा था, जो अब घटकर 7 रह गई हैं। इसका मतलब है कि पार्टी को दो सीटों का नुकसान हुआ है।
इस उपचुनाव में कुल मिलाकर मतदान प्रतिशत अपेक्षाकृत कम रहा। हालांकि, मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा और किसी भी वार्ड से हिंसा या अशांति की कोई खबर नहीं आई। वोटों की गिनती आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई। दिल्ली राज्य चुनाव आयोग के अनुसार, 143 मतदान केंद्रों के 580 बूथों पर मतदान कराया गया। कई सीटों पर बीजेपी और AAP के बीच सीधी टक्कर देखने को मिली, जिसके कारण नतीजों पर सभी की नजरें टिकी रहीं।
बीजेपी ने साल 2022 के MCD चुनाव में 115 सीटें जीती थीं। इसलिए इस उपचुनाव में पार्टी 100 प्रतिशत स्ट्राइक रेट चाहती थी, ताकि निगम में पूर्ण बहुमत बरकरार रहे। यह चुनाव दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के लिए भी एक बड़ी परीक्षा माना जा रहा है। Delhi News