मारुति सुजुकी की नई कार विक्टोरिस को वर्ष 2026 का इंडियन कार ऑफ द ईयर (ICOTY) अवार्ड मिलने पर टीआर साहनी मोटर्स ने खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर दिल्ली के नेहरू प्लेस स्थित टीआर साहनी मोटर्स शोरूम में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

बता दें कि कार्यक्रम में दक्षिणी दिल्ली के डिप्टी पुलिस कमिश्नर हेमंत तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ टीआर साहनी मोटर्स के डायरेक्टर राहुल साहनी, वाइस प्रेसिडेंट (सेल्स) सरोज कुमार झा, नेहरू प्लेस ब्रांच के जनरल मैनेजर विवेक त्यागी, दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी और टीआर साहनी मोटर्स का स्टाफ मौजूद रहा।
इस मौके पर वाइस प्रेसिडेंट सेल्स सरोज कुमार झा ने बताया कि मारुति विक्टोरिस को आधुनिक तकनीक और प्रीमियम फीचर्स से लैस किया गया है। कार में 6 एयरबैग्स, ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक्स, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, 360 डिग्री कैमरा, 8-वे एडजस्टेबल वेंटिलेटेड सीट्स, सनरूफ, 60 वॉट फास्ट चार्जिंग, ऑटो एलेक्सा वॉयस असिस्टेंट, सुजुकी कनेक्ट और 8-स्पीकर सराउंड साउंड सिस्टम जैसे अत्याधुनिक फीचर्स शामिल हैं।
टीआर साहनी मोटर्स के डायरेक्टर राहुल साहनी ने ICOTY अवार्ड मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह सम्मान मारुति सुजुकी की गुणवत्ता, सुरक्षा और इनोवेशन का प्रमाण है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए कंपनी के सभी कर्मचारियों, ग्राहकों और कार्यक्रम में शामिल अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने मारुति विक्टोरिस की सराहना करते हुए इसे भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार के लिए एक बेहतरीन पेशकश बताया।