कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग, लगातार चलीं 9 गोलियां
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 05:33 AM
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 05:33 AM
ब्रिटिश कोलंबिया के कैफे को बनाया गया निशाना: कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के सरे (Surrey) शहर में स्थित कॉमेडियन कपिल शर्मा के नए रेस्टोरेंट "कैप्स कैफे (Kap’s Cafe)" पर फायरिंग की घटना सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कैफे की शुरुआत के कुछ ही दिन बाद इस पर कम से कम नौ गोलियां चलाई गईं। राहत की बात यह रही कि इस हमले में कोई घायल नहीं हुआ।
खालिस्तानी संगठन ने ली जिम्मेदारी
इस फायरिंग की जिम्मेदारी खालिस्तानी संगठन से जुड़े व्यक्ति हरजीत सिंह लड्डी ने ली है। पुलिस द्वारा जांच की जा रही है, और सुरक्षा एजेंसियां इस मामले को गंभीरता से ले रही हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह फायरिंग बीती रात कैफे के बाहर की गई थी।
कपिल शर्मा की पहली रेस्टोरेंट शुरुआत
"कैप्स कैफे" कपिल शर्मा का रेस्टोरेंट इंडस्ट्री में पहला कदम है। उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ भी इस व्यवसाय में उनके साथ हैं। यह कैफे हाल ही में कनाडा में खोला गया था और इसकी सॉफ्ट लॉन्चिंग कुछ ही दिन पहले की गई थी। फायरिंग की खबर आने के बाद स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा कड़ी कर दी है।