ग्रेटर नोएडा में DJ की आवाज को लेकर हुआ विवाद आखिर 40 वर्षीय पवन शर्मा की मौत तक कैसे पहुंच गया ? आखिर उस रात क्या हुआ था और पवन शर्मा की मौत के पीछे की वास्तविक वजह क्या है ? जानिए ग्रेटर नोएडा के इस मामले का पूरा घटनाक्रम और पुलिस जांच से जुड़ी अहम जानकारी।

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के कुलेसरा गांव में डीजे की आवाज कम कराने को लेकर शुरू हुआ विवाद एक व्यक्ति की मौत तक पहुंच गया। 40 वर्षीय पवन शर्मा की हत्या का मामला सामने आया है। उनका शव सूरजपुर थाना क्षेत्र के लखनावली गांव के पास जंगल में मिला। शुरुआती जानकारी के अनुसार, पवन का कुछ दिन पहले अपने पड़ोसी ललित शर्मा से डीजे की तेज आवाज को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने आरोपी पड़ोसी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। हालांकि, पुलिस की शुरुआती जांच में शराब पीने के दौरान हुए विवाद की बात भी सामने आई है। मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। Greater Noida News
यह भी पढ़ें : प्रताप सिंह नागर बने भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रवक्ता, लगा बधाईयों का तांता
मामला ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र के कुलेसरा गांव का है। जानकारी के मुताबिक, पवन शर्मा और उनके पड़ोसी ललित शर्मा के बीच कुछ दिन पहले डीजे पर तेज आवाज में संगीत बजाने को लेकर कहासुनी हुई थी। बताया गया कि पवन ने डीजे की आवाज कम करने को कहा था, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद हो गया। Greater Noida News
इसे भी पढ़ें : ग्रेटर नोएडा में आपदा प्रबंधन की तैयारी, महिलाओं को सिखाए जाएंगे बचाव के तरीके
पुलिस के मुताबिक, पवन शर्मा बुधवार शाम अपने घर से निकले थे। बताया गया है कि उनका पड़ोसी ललित शर्मा उन्हें अपने साथ ले गया था। देर रात तक पवन के घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने उनकी तलाश शुरू की। पवन का पता नहीं चलने पर परिजनों ने ईकोटेक-3 थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और संदेह के आधार पर ललित शर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। Greater Noida News
जांच के दौरान पवन शर्मा का शव सूरजपुर थाना क्षेत्र के लखनावली गांव के पास जंगल में बरामद हुआ। शुरुआती जानकारी के अनुसार, आरोप है कि विवाद के दौरान ललित शर्मा ने पवन का गला दबा दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। इसके बाद शव को लखनावली के पास फेंक दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। Greater Noida News
विज्ञापन