ग्रेटर नोएडा में तृतीय श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव में श्रद्धालु खाटूश्याम के भजनों पर झूम उठे। प्रसिद्ध भजन गायकों ने भक्तिमय समां बांधा।

Greater Noida News: श्री श्याम सेवा परिवार ग्रेटर नोएडा के तत्वावधान में तृतीय श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव का भव्य आयोजन आनंद किमाया ग्रैंड बैंक्वेट हॉल, ग्रेटर नोएडा में किया गया। भव्य संकीर्तन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर बाबा खाटूश्याम के चरणों में अपनी आस्था अर्पित की। भजन गायकों की मधुर प्रस्तुतियों से पूरा आयोजन स्थल श्याम भक्ति से गूंज उठा।
कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन गायिका शर्मा सिस्टर (कानपुर), शिवम रावल (इंदौर) और आयुष सोमानी (जयपुर) ने बाबा खाटूश्याम के एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी। जैसे ही भजनों की स्वर लहरियां गूंजीं, श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमने लगे। पूरे परिसर में जय श्री श्याम के जयकारे गूंजते रहे और वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। Greater Noida News:

श्याम संकीर्तन के दौरान श्रद्धालुओं ने भजनों का आनंद लेने के साथ बाबा खाटूश्याम की भक्ति में स्वयं को समर्पित किया। कार्यक्रम में भक्ति, संगीत और आध्यात्मिक वातावरण का अद्भुत संगम देखने को मिला। आयोजन में शामिल श्रद्धालुओं ने श्री श्याम सेवा परिवार के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजन समाज को आध्यात्मिक ऊर्जा देने के साथ-साथ लोगों को आपसी प्रेम और सद्भाव से जोड़ने का कार्य करते हैं। Greater Noida News:
श्री श्याम सेवा परिवार ग्रेटर नोएडा के अध्यक्ष मुकुल गोयल सहित समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में आदित्य अग्रवाल, सुरेश गर्ग, अंकित अग्रवाल, विनय गुप्ता, विनय अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, वैभव बंसल, शुभम मांगलिक, विकास गर्ग, कपिल गर्ग, चेतन शर्मा, शुभम गोयल, आधार जिंदल, तरंग तायल, सौरभ गुप्ता, रोहित गोयल, अनुज सिंघल, पीयूष गर्ग, सौरभ सिंघल, आकाश गर्ग, सुमित अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, बंटी गर्ग, पंकज अग्रवाल और गौतम गुप्ता समेत शहर के अनेक गणमान्य एवं सामाजिक लोग मौजूद रहे।
आयोजकों ने बताया कि श्री श्याम सेवा परिवार का उद्देश्य धार्मिक आयोजनों के माध्यम से बाबा खाटूश्याम की भक्ति को जन-जन तक पहुंचाना तथा समाज में सेवा, सहयोग और आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करना है। तृतीय श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ ने आयोजन की सफलता को दर्शाया। Greater Noida News:
विज्ञापन