
Noida News / ग्रेटर नोएडा (चेतना मंच)। थाना सूरजपुर पुलिस ने घरों में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से चोरी के जेवर, नकदी, तमंचा व कारतूस बरामद हुए हैं।
थाना प्रभारी अवधेश प्रताप ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर नदीम उर्फ बल्ली पुत्र रहीसुद्दीन निवासी मोहल्ला मोती कॉलोनी सिकंदर गेट कस्बा हापुड को गिरफ्तार किया गया। इसके पास से चोरी की दो चांदी की अंगूठी, 10200 रुपये नकद, तमंचा व कारतूस बरामद हुए।
पकड़े गए आरोपी नदीम उर्फ बल्ली ने बताया कि उसने अपने साथी साबिर उर्फ कालिया व वसीम उर्फ चपटा के साथ मिलकर करीब डेढ़ माह पूर्व ग्रेटर नोएडा के डेल्टा-1 में एक मकान का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था।
आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की कई वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी के अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। Noida News