दनकौर के ऐतिहासिक द्रोणाचार्य मेले में आयोजित विशाल कुश्ती दंगल में देशभर से आए खास पहलवानों ने जमकर दमखम दिखाया। अखाड़े में पहलवानों की जोरदार भिड़ंत और रोमांचक दांव-पेच देखने के लिए हजारों दर्शकों की भीड़ उमड़ी। अनुज पंडित और विशाल पहलवान ने शानदार दांव-पेच दिखाकर खूब तालियां बटोरीं।

Jewar News : जेवर क्षेत्र के दनकौर में चल रहे ऐतिहासिक 103वें श्री कृष्ण जन्मोत्सव मेले में सोमवार को कुश्ती प्रेमियों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। श्री द्रोण गौशाला समिति के तत्वावधान में आयोजित विशाल कुश्ती दंगल में देश के अलग-अलग हिस्सों से पहुंचे नामचीन पहलवानों ने अखाड़े में दमखम दिखाया। हजारों दर्शकों की मौजूदगी में हुए मुकाबलों के दौरान दनकौर का मेला परिसर तालियों और जयकारों से गूंजता रहा। Jewar News
यह भी पढ़े : दनकौर के द्रोण मेले में गूंजी कविता की गूंज, रात भर पढ़ी गई कविताएं
दंगल का सबसे चर्चित मुकाबला अनुज पंडित पहलवान और विशाल पहलवान के बीच हुआ। दोनों पहलवानों ने अखाड़े में शानदार दांव-पेच लगाए और एक-दूसरे को कड़ी चुनौती दी। मुकाबला काफी देर तक चला और दोनों ने अपनी ताकत, तकनीक और कुश्ती कौशल का प्रदर्शन किया। आखिरकार लंबे संघर्ष के बाद मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ। जैसे ही मुकाबला बराबरी पर खत्म हुआ, अखाड़े के आसपास मौजूद दर्शकों ने दोनों पहलवानों के सम्मान में जमकर तालियां बजाईं और जयकारे लगाए। Jewar News
जरूर पढ़े : जेवर से लेकर आगरा तक यमुना एक्सप्रेसवे पर होगा बहुत बड़ा काम
दंगल में कई इनामी कुश्तियां आयोजित की गईं। प्रमुख मुकाबलों में प्रथम कुश्ती के विजेता के लिए 21 हजार रुपये, दूसरी कुश्ती के लिए 11 हजार रुपये और तीसरी कुश्ती के लिए 5,100 रुपये की पुरस्कार राशि रखी गई। इसके अलावा अन्य मुकाबलों में 4,100, 3,100 और 2,100 रुपये तक के इनाम निर्धारित किए गए। अखाड़े में उतरे पहलवानों ने अपनी प्रतिभा और शारीरिक क्षमता का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। Jewar News
विशाल कुश्ती दंगल का शुभारंभ श्री द्रोण गौशाला समिति के अध्यक्ष राकेश कुमार गर्ग और प्रबंधक रजनीकान्त अग्रवाल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इसके बाद अलग-अलग मुकाबलों का सिलसिला शुरू हुआ। दंगल देखने के लिए दनकौर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। कुश्ती शुरू होते ही दर्शकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। पहलवानों के हर दांव पर अखाड़े के चारों ओर से तालियों और जयकारों की आवाज सुनाई देती रही। Jewar News
श्री द्रोण गौशाला समिति के प्रबंधक रजनीकान्त अग्रवाल ने कहा कि दनकौर का श्री कृष्ण जन्मोत्सव मेला 103 वर्षों की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ा रहा है। मेले में आयोजित कुश्ती दंगल भारतीय पारंपरिक कुश्ती और ग्रामीण खेल संस्कृति को जीवंत रखने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को पारंपरिक खेलों, अनुशासन और शारीरिक क्षमता के साथ अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। Jewar News
जेवर क्षेत्र में दनकौर का यह ऐतिहासिक मेला केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित नहीं है। श्री कृष्ण जन्मोत्सव मेले के दौरान धार्मिक, सांस्कृतिक और पारंपरिक गतिविधियों का आयोजन लंबे समय से क्षेत्र की पहचान का हिस्सा रहा है। कुश्ती दंगल भी इसी परंपरा की महत्वपूर्ण कड़ी है। सोमवार को हुए दंगल में हजारों लोगों की मौजूदगी ने एक बार फिर यह साबित किया कि ग्रामीण अंचल में पारंपरिक खेलों और अखाड़े की कुश्ती को लेकर आज भी लोगों में खासा उत्साह है। Jewar News
कार्यक्रम के दौरान समिति के अध्यक्ष राकेश कुमार गर्ग, मोहित कुमार गर्ग, प्रबंधक रजनीकान्त अग्रवाल, उप प्रबंधक संजीव कुमार गुप्ता, सदस्य सुशील कुमार मांगलिक, संजय कुमार गोयल, पंकज गर्ग, मनोज त्यागी, सोनू वर्मा (सांसद प्रतिनिधि), पवन खटाना (राष्ट्रीय महामंत्री, भारतीय किसान यूनियन आरा०), ओमवीर सिंह भाटी, डॉ. गिरीश कुमार वत्स, चंद्रपाल सिंह नागर और ध्रुव गोयल सहित समिति के पदाधिकारी, सदस्य एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। आयोजकों के अनुसार दंगल को सफल बनाने में समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों का विशेष सहयोग रहा। अंत में श्री द्रोण गौशाला समिति की ओर से सभी सहयोगियों, कुश्ती प्रेमियों और दर्शकों का आभार व्यक्त किया गया। Jewar News
विज्ञापन