विज्ञापन
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से जेवर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट तक पहुंचने की राह आने वाले वर्षों में काफी आसान हो सकती है। इसके लिए क्षेत्र में सड़क और एक्सप्रेसवे नेटवर्क को मजबूत करने की कई बड़ी परियोजनाओं पर काम चल रहा है।

Jewar News : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से जेवर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट तक पहुंचने की राह आने वाले वर्षों में काफी आसान हो सकती है। इसके लिए क्षेत्र में सड़क और एक्सप्रेसवे नेटवर्क को मजबूत करने की कई बड़ी परियोजनाओं पर काम चल रहा है। सबसे अहम योजना के तहत यमुना पुस्ता के सहारे 45 मीटर चौड़ा नया एक्सप्रेसवे विकसित करने का प्रस्ताव है, जिससे ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक दबाव कम होने की उम्मीद है । Jewar News
यह भी पढ़े : जेवर एयरपोर्ट पर पार्किंग का रेट कार्ड जारी, यात्रा से पहले जान लें पूरी जानकारी
जरूर पढ़े : जेवर एयरपोर्ट के पास खुलेगी प्लॉटों की लॉटरी, लोग होंगे मालामाल
प्रस्तावित योजना के तहत यमुना पुस्ता को आधार बनाकर एक नए एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जाएगा, जो ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे को जोड़ेगा। अधिकारियों के अनुसार इस परियोजना का उद्देश्य मौजूदा मार्गों पर ट्रैफिक का दबाव कम करना है, ताकि यात्रियों को जाम से राहत मिल सके। एनएचएआई (NHAI) जल्द ही इस परियोजना की विस्तृत सर्वे रिपोर्ट सौंपेगा, जिसके बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। योजना के अनुसार महामाया फ्लाईओवर से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर यमुना पुस्ता को यमुना एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए एक एलिवेटेड कॉरिडोर भी प्रस्तावित है। इस मार्ग को परी चौक तक जोड़ने की भी योजना है, जिससे नोएडा, ग्रेटर नोएडा और एयरपोर्ट के बीच सीधा संपर्क मजबूत हो सके। यह एलिवेटेड रोड सेक्टर-94 से सेक्टर-150 तक प्रस्तावित है। फिलहाल इसका सर्वे कार्य जारी है, जिसके बाद डीपीआर (Detailed Project Report) तैयार की जाएगी। अधिकारियों का अनुमान है कि इस परियोजना को पूरा होने में लगभग 5 से 7 साल का समय लग सकता है। Jewar News
अवश्य पढ़े : सभी सवा लाख आवेदकों ने की यीडा प्रशासन की तारीफ, बेमिसाल रही पारदर्शिता
इसे तो अवश्य पढ़े : जेवर एयरपोर्ट के पास इन भाग्यशाली लोगों को मिला प्लॉट, YEIDA का बड़ा ड्रॉ
बिलकुल पढ़े : Explainer: जेवर एयरपोर्ट पर उतरी पहली कार्गो फ्लाइट, क्या होता है कार्गो एयरपोर्ट?
अधिकारियों के मुताबिक ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के समानांतर 45 मीटर चौड़ी सड़क को भी विकसित किया जा रहा है। भूमि अधिग्रहण से जुड़ी चुनौतियों के कारण कुछ हिस्सों में काम प्रभावित है, लेकिन पूरा मार्ग तैयार होने के बाद यह वैकल्पिक कॉरिडोर के रूप में काम करेगा। इससे नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच आवागमन बिना जाम के संभव हो सकेगा। दिल्ली के चिल्ला बॉर्डर से महामाया फ्लाईओवर तक बन रहा चिल्ला एलिवेटेड रोड भी इस पूरे नेटवर्क का अहम हिस्सा है। यह परियोजना दिसंबर 2027 तक पूरी होने की संभावना है। इसके तहत यह कॉरिडोर मयूर विहार फ्लाईओवर, डीएनडी फ्लाईवे और अन्य प्रमुख मार्गों से जोड़ा जाएगा, जिससे दिल्ली-नोएडा के बीच ट्रैफिक दबाव काफी हद तक कम होगा। Jewar News
विज्ञापन