Earthquake : अमरेली में दो वर्ष में भूकंप के 400 हल्के झटके
400 mild tremors in Amreli in two years
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 06:09 AM
अहमदाबाद। गुजरात के अमरेली जिले में दो वर्ष के दौरान एक के बाद एक भूकंप के झटकों की झड़ी लग गई। यहां करीब 400 बार हल्के झटके दर्ज किये गये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
भूकंप विज्ञानी इस स्थिति को ‘भूकंप स्वार्म’ कहते हैं। ‘स्वार्म’ अधिकतर छोटे स्तर के भूकंपों का क्रम होता है, जो अक्सर कम समय के लिए आते हैं, लेकिन ये कई दिनों तक जारी रह सकते हैं। ये झटके अमरेली के मिटियाला गांव में भी महसूस किये गये, जहां के निवासियों ने एहतियात के रूप में अपने घरों के बाहर सोना शुरू कर दिया, ताकि वे किसी बड़े भूकंप से होने वाली अनहोनी से बच सकें।
मिटियाला निवासी मोहम्मद राठौड़ ने बताया कि झटके की आशंका के चलते सरपंच समेत गांव के ज्यादातर लोग रात में अपने घरों के बाहर सोने लगे हैं। सौराष्ट्र क्षेत्र में स्थित अमरेली जिले में ‘भूकंप स्वार्म’ के कारण को स्पष्ट करते हुए गांधीनगर स्थित भूकंपीय शोध संस्थान (आईएसआर) के महानिदेशक सुमेर चोपड़ा ने कहा कि मौसमी भूकंपीय गतिविधियों की वजह ‘टेक्टॉनिक क्रम’ और जलीय भार है।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।