इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान: किसी चमत्कार की आशा के साथ उतरेगा पाकिस्तान
इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान
भारत
चेतना मंच
11 Nov 2023 02:39 AM
इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान: विश्व कप से बाहर हो चुकी इंग्लैंड का सामना पाकिस्तान से होगा। पाकिस्तान की टीम इस मैच में किसी चमत्कार की उम्मीद करेगी, क्योंकि उसका सेमीफाइनल में पहुँचना तभी संभव है। क्योंकि तकनीकी रूप से जरूर वो सेमीफाइनल की रेस में बना हुआ है, लेकिन वो भी जानता है कि वो विश्व कप से बाहर हो चुका है।
इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान: चमत्कार से ही पाकिस्तान सेमीफाइनल में जा सकता है
पाकिस्तान को नॉक आउट स्टेज में जाने के लिए किसी करिश्मे की उम्मीद है, अन्यथा वो विश्व कप से लगभग बाहर हो चुका है। क्योंकि इस वक्त पाकिस्तान का नेट रन रेट +0.036 है। ऐसे में अगर उन्हें अगले मैच के बाद न्यूज़ीलैंड से बेहतर नेट रन रेट करना है, तो उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ कम से कम 287 रनों से अंतर से मैच जीतना होगा, या लक्ष्य का पीछा करते हुए तीन ओवरों के अंदर ही जीत दर्ज करनी होगी।
जो मुश्किल है, या यूँ कहे लगभग नामुमकिन है, तो गलत नहीं होगा। लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान के लिए न्यूज़ीलैंड से आगे पहुंचना और भी ज्यादा मुश्किल काम है। वो इसलिए कि उन्हें बाद में बल्लेबाजी करते हुए कम से कम 283 गेंद शेष रहते हुए ही मैच जीतना होगा अर्थात 17 गेंदो के अंदर लक्ष्य हासिल करना होगा।
निराशाजनक रहा है दोनों टीमों का सफर, इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान
इस विश्व कप में दोनों टीमें जूझती नजर आई हैं। दोनों ने ही अपने प्रदर्शन से चाहने वालों को निराश किया है। गत विजेता इंग्लैंड इस विश्व कप में अपनी प्रतिष्ठा के अनुरूप खेल नहीं दिखा सकी है। वो खिलाड़ियों की फॉर्म और इंजरी से परेशान रही है। पाकिस्तान के साथ भी कुछ इसी तरह की समस्याएं रही हैं। खास तौर पर नसीम शाह की अनुपस्थिति में उनकी गेंदबाजी बुरी तरह फेल रही है।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।