
Ghaziabad News : (चेतना मंच)। ट्रांस हिंडन थाना साहिबाबाद क्षेत्र अंतर्गत मोहन नगर औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार की तडक़े तार बनाने वाली एक फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग पूरी फैक्ट्री में फेल गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने फैक्ट्री में आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल की गाडिय़ां मौके पर पहुंची लगभग 2 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि आज सुबह लगभग 5 बजे मोहन नगर औद्योगिक क्षेत्र में प्लाट संख्या बी 56 में तार बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने की सूचना मिली थी।
सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए अग्निशमन की 3 गाडिय़ों को मौके पर भेजा गया। जहां लगभग 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया उन्होंने बताया कि गनीमत जा रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है फिलहाल आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है।