भारत बनाम नीदरलैंड्स: अपने जीत के प्रवाह को बनाए रखना चाहेगी भारत
IND vs AFG T20
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:15 AM
भारत बनाम नीदरलैंड्स: विश्व कप के लीग स्टेज के आखिरी मैच में भारत का सामना नीदरलैंड्स की टीम से होगा। ये मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मैच अंक तालिका में सबसे ऊपर विराजमान भारत और सबसे निचले पायदान पर मौजूद नीदरलैंड्स के बीच होने के कारण एक तरफा माना जा रहा है। लेकिन कहते हैं न क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है, इसलिए नीदरलैंड्स से अच्छे प्रदर्शन कर भारत को चौंकाने की उम्मीद की जा रही है।
भारत बनाम नीदरलैंड्स: भारत इस समय शानदार दौर से गुजर रही है
भारतीय टीम इस समय सुनहरे दौर से गुजर रही है। इसका पता इसी बात से चलता है कि भारत इस विश्व कप में एकमात्र अजेय टीम है। उसने अपने सभी मैच काफी हद तक आसानी से जीते हैं। हराना तो दूर उससे संघर्ष कराने की हिम्मत भी बहुत कम टीमें कर पाई हैं। बल्लेबाजी हो, गेंदबाजी या फिर फील्डिंग भारतीय टीम इस समय हर डिपार्टमेन्ट में अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
भारतीय बल्लेबाजी को हमेशा से ही भारत का मजबूत पक्ष माना जाता रहा है, लेकिन इस समय भारतीय गेंदबाजों की गेंदें भी कहर बरपा रही हैं। विरोधी बल्लेबाजों की उन्होंने नींद हराम कर दी है। सारी दुनिया भारतीय तेज गेंदबाजों का लोहा मान रही है और उनकी प्रशंसा कर रही है।
नीदरलैंड्स के लिए भी यादगार रहा है विश्व कप, भारत बनाम नीदरलैंड्स
ये विश्व कप नीदरलैंड्स के लिए भी यादगार रहा है। इस विश्व कप में उसने अपेक्षा से बेहतर प्रदर्शन किया है। उसके गेंदबाजों ने काफी प्रभाव छोड़ा है, अगर उसके बल्लेबाजों ने भी इसी तरह का शानदार प्रदर्शन किया होता, तो उसके इस विश्व कप के सफर की कहानी और यादगार हो सकती थी। इस विश्व कप में उसने बांग्लादेश के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका को भी शिकस्त दी है, उसने अपने 8 में से 2 मैच जीते हैं और 6 में उसे हार का सामना करना पड़ा है।
इस विश्व कप में उसके जुझारूपन का पता इसी से चलता है कि वो इस विश्व कप में बाहर होने वाली पहली या दूसरी टीम नहीं थी, बल्कि चौथी टीम थी। इस विश्व कप में उसने बड़ी-बड़ी टीमों को उसके सामने ढिलाई नहीं बरतने नहीं दी। अपने प्रदर्शन से उसने भविष्य के लिए काफी आशाएँ जगाई हैं।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।