JAMMU-KASHMIR: जम्मू-कश्मीर राजमार्ग दूसरे दिन भी बंद
JAMMU-KASHMIR
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 09:11 PM
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 09:11 PM
JAMMU-KASHMIR: जम्मू। रामबन जिले में भूस्खलन के कारण दूसरे दिन मंगलवार को भी जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात के लिए बंद रहा। राजमार्ग बाधित होने से उस पर कई जगह 600 से अधिक वाहन फंस गए। सड़क पर से मलबा हटाने की कार्रवाई जारी है।
JAMMU-KASHMIR
अधिकारियों ने बताया कि जिले में चंदरकोट तथा बनिहाल के बीच मिट्टी धंसने और पत्थर गिरने की घटनाओं के कारण कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाले 270 किलोमीटर लंबे राजमार्ग पर सोमवार को यातायात बाधित हो गया। अधिकारियों ने दिशानिर्देश जारी कर लोगों से राजमार्ग पर यात्रा नहीं करने को कहा है।
अधिकारियों के मुताबिक, राजमार्ग बाधित होने से उस पर कई जगह 600 से अधिक वाहन फंस गए। सड़क पर से मलबा हटाने की कार्रवाई जारी है। अधिकारियों ने बताया कि कश्मीर के सोपियां जिले को जम्मू के पूंछ जिले से जोड़ने वाली मुगल रोड भी भारी बर्फबारी के कारण बाधित है। अधिकारियों ने बताया कि सड़क से बर्फ हटाने और यातायात बहाल करने की कोशिश जारी है।