Noida News : नोएडा के डॉ. एनके शर्मा को मिला सम्मान, बने IMA के सदस्य, देखें पूरी सूची
Noida's Dr. NK Sharma got respect, became member of IMA, see full list
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 06:24 AM
नोएडा। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने नोएडा शाखा के पूर्व अध्यक्ष डॉ. एनके शर्मा आईएमए की स्थाई समिति का सदस्य मनोनीत किया है। इस खबर से नोएडा आईएमए में हर्ष है।
डॉ. शर्मा के साथ ही यूपी की डॉ. मधु पोद्दार को भी मिली जगह
आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शरद कुमार अग्रवाल ने बताया कि दिल्ली से डॉ. रमेश कुमार को अध्यक्ष और डॉ. हरीश ग्रोवर को उपाध्यक्ष बनाया गया है। उत्तर प्रदेश से डॉ. एनके शर्मा और डॉ. मधु पोद्दार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है।
डॉक्टरों और मरीजों के लिए करते रहेंगे काम
आईएमए के राष्ट्रीय कार्यकारिणी का स्थायी सदस्य बनने के बाद डॉ. एनके शर्मा ने कहा कि वह डाक्टरों के साथ मरीजों के हित के लिए लगातार काम करते रहेंगे, ताकि मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके।
नोएडा ग्रेटर– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिएचेतना मंचसे जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।