Noida News : युवती बनना चाहती थी करोड़पति, लुटवा बैठी अपनी सारी कमाई
The girl wanted to become a millionaire, looted all her earnings
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 01:55 PM
नोएडा। सोशल मीडिया सिर्फ मनोरंजन और विचारों के आदान-प्रदान का ही साधन नहीं है। इसके जरिये लोग अब क्राइम करने के नए-नए तरीके भी सीख रहे हैं। हाल के वर्षों में कई ऐसे मामले उजागर हुए हैं, जिसमें आरोपी यूट्यूब से तरीका सीखकर अपराधों को अंजाम दिया है। ऐसे ही एक मामला यहां कोतवाली सेक्टर-58 क्षेत्र में सामने आया है। यहां साइबर अपराधी ने युवती को यूट्यूब पर वीडियो लाइक, शेयर और रिव्यू करने पर कमाई का झांसा दिया और युवती से लगभग साढ़े चार लाख रुपये ठग लिया। आरोपी ने उनको एक टेलीग्राम ग्रुप से जोड़कर जालसाजी की है।
लाइक और शेयर में फंस गईं सौम्या
शहर के पॉश सेक्टर-61 में रहने वाली सौम्या डे ने पुलिस को बताया कि उनके पास एक हफ्ते पहले व्हाट्सऐप पर मैसेज आया। उसमें पार्ट टाइम जॉब की बात कही गई थी। उन्होंने मैसेज में दिए नंबर पर कॉल की। कॉल उठाने वाले ने खुद को कंपनी का मैनेजर बताया। इसी दौरान उनको एक टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ दिया गया। इसके बाद उनको कुछ ई-कॉमर्स कंपनी के पेज और यूट्यूब चैनल के वीडियो पर रिव्यू और शेयर करने का टास्क दिया गया। इससे उनको कुछ कमाई हुई। कुछ दिन बाद आरोपी ने उनको प्रीमियम टास्क देकर उनसे चार लाख 38 हजार रुपये ऐंठ लिए है।
सेक्टर-31 की चैताली भी बनीं शिकार
इसी गिरोह ने शहर के कोतवाली सेक्टर-20 क्षेत्र के सेक्टर-31 की रहने वाली चैताली पॉल को भी निशाना बनाया। पार्ट टाइम जॉब का झांसा देकर साइबर ठग ने उनसे संपर्क किया। उसने घर बैठे वीडियो लाइक करने की पार्ट टाइम जॉब के जरिये मोटी कमाई का प्रलोभन दिया। वह उसके झांसे में आ गईं। आरोपी ने उनसे अपने खाते में कई बार में एक लाख 45 हजार रुपये डलवा लिए हैं। चैताली की शिकायत पर कोतवाली सेक्टर-20 की पुलिस जांच कर रही है।
नोएडा ग्रेटर– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिएचेतना मंचसे जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।