
प्रणब मुखर्जी और मोदी[/caption]
अपनी आने वाली पुस्तक 'इन प्रणब, माई फादरः ए डॉटर रिमेम्बर्स' के एक अंश में शर्मिष्ठा मुखर्जी ने बताया है कि प्रणब दा पीएम मोदी को कैसा प्रधानमंत्री और व्यक्ति मानते थे। शर्मिष्ठा मुखर्जी के मुताबिक पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की राय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनता की नब्ज पर जबरदस्त पकड़ है। उनके फैसलों से उनकी उम्दा राजनीतिक समझ स्पष्ट रूप से झलकती है। वो जीवन में काफी कुछ सीखने के इच्छुक हैं।