महिषासुर का महिमामंडन कर फंसे आरजेडी एमएलए, देवी दुर्गा को कहा कल्पना
महिषासुर का महिमामंडन
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 12:17 PM
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 12:17 PM
महिषासुर का महिमामंडन: आजकल कई नेता हिन्दू धर्म को मानने वालों की आस्था पर चोट करने का मौका नहीं छोड़ते। आरजेडी के कई नेता इस काम में काफी आगे रहते हैं। बिहार सरकार में शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर इस रेस में प्राय अव्वल आते हैं। अब उन्हीं की पार्टी के एक नेता इस रेस में उन्हें कड़ी टक्कर दे रहे हैं। आरजेडी विधायक फतेह बहादुर सिंह ने देवी दुर्गा और महिषासुर पर विवादास्पद बयान देकर बवाल मचा दिया है।
आरजेडी विधायक ने दिया देवी दुर्गा और महिषासुर पर विवादित बयान
लालू यादव की पार्टी के विधायक फतेह बहादुर सिंह ने माँ दुर्गा और महिषासुर पर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कुछ ऐसा कहा है, जिससे हिन्दू धर्म को मानने वाले लोगों की आस्था पर चोट पहुंची है और उनकी भावनाएँ आहत हुई हैं। आरजेडी एमएलए फतेह बहादुर ने कहा है कि "महिषासुर एक न्यायप्रिय राजा थे। जो यादव समाज से आते थे। उन्होंने बहुत अच्छा शासन किया और लोगों के लिए काफी काम भी किया।"
एक ओर विधायक ने महिषासुर का महिमामंडन करते हुए उन्हें जनता के बीच लोकप्रिय बताया, तो वहीं विधायक ने देवी दुर्गा को काल्पनिक पात्र बताते हुए नवरात्रि में पुजा पाठ पर होने वाले खर्च को फिजूल खर्च बताया। विधायक फतेह बहादुर सिंह ने कहा कि "सब जानते हैं कि महाभारत का युद्ध कुरुक्षेत्र में हुआ था। आप बताइये दुर्गा-महिषासुर का युद्ध किस मैदान में हुआ था। कोई भी इसलिए नहीं जानता क्योंकि ये महज काल्पनिक बात है।"
महिषासुर का महिमामंडन
आगे एमएलए ने कहा कि "वास्तव में दुर्गा थीं हीं नहीं, ये एक काल्पनिक पात्र है। लोग बेफिजूल में में नवरात्रि में पूजा-पाठ में पैसा बर्बाद करते हैं। अगर दुर्गा वास्तविक होतीं, तो ब्रिटिश शासन काल में अंग्रेजों का सर्वनाश करतीं। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।"
हिन्दू संगठनों ने जताई विधायक के बयान पर आपत्ति
आरजेडी विधायक फतेह बहादुर सिंह बिहार के रोहतास जिले के डेहरी विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। उनके इस बयान पर हिन्दू संगठनों ने कड़ी आपत्ति जताई है। विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल सहित अनेक हिन्दू संगठनों ने इस बयान का विरोध करते हुए कहा कि इससे हिन्दू धर्म को मानने वाले लोगों की आस्था पर चोट पहुंची है और उनकी भावनाएँ आहत हुई हैं।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।