बांग्लादेश बनाम नीदरलैंड्स के बीच होगी, सम्मान और अस्तित्व की जंग
बांग्लादेश बनाम नीदरलैंड्स
भारत
RP Raghuvanshi
27 Oct 2023 09:37 PM
बांग्लादेश बनाम नीदरलैंड्स: इस विश्व कप में 28 अक्टूबर, शनिवार को 2 मैच खेले जाएंगे। पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की टक्कर होगी। तो वहीं दूसरे मैच में बांग्लादेश बनाम नीदरलैंड्स की भिड़ंत होगी। विश्व कप 2023 का ये 28वां मैच कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में खेला जाएगा। विश्व कप में अब खेले जाने वाले सभी मैच सेमीफाइनल के दृष्टिकोण से बहुत महत्वपूर्ण हो गए है।
बांग्लादेश बनाम नीदरलैंड्स: अस्तित्व की लड़ाई देखने को मिलेगी
सेमीफाइनल की रेस से लगभग बाहर हो चुकी दोनों टीमें अब अपने अस्तित्व और सम्मान के लिए खेलेंगी। दोनों ही टीमों के गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन दोनों टीमों की बल्लेबाजी क्लिक नहीं कर सकी है। इसलिए दोनों टीमें आगे जाती हुई नहीं दिख रही हैं।
अगर दोनों की बल्लेबाजी ने गेंदबाजों का साथ दिया होता, तो दोनों टीमें और बेहतर प्रदर्शन कर सकती थीं। वैसे इन दोनों टीमों को सेमीफाइनल का दावेदार माना भी नहीं जा रहा था।
ऐसा रहा है दोनों टीमों का प्रदर्शन, बांग्लादेश बनाम नीदरलैंड्स
इस विश्व कप में दोनों टीमों को सिर्फ 1-1 जीत ही नसीब हुई है। दोनों टीमों को बाकी चारों मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को हराया था। लेकिन उसे इंग्लैंड, भारत, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका से हार का सामना करना पड़ा है।
दूसरी ओर नीदरलैंड्स ने दक्षिण अफ्रीका को हराया है, तो उसे पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा है। अफ्रीका को हरा चुकी डच टीम इस मैच में वो एक और जीत दर्ज करना चाहेगी।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।