
UP News / बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के खुर्जा नगर कोतवाली इलाके में सोमवार को कथित तौर पर एक महिला द्वारा तमंचे से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि मामले में पूछताछ के लिए महिला के पति को हिरासत में लिया गया है।
खुर्जा के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) दिलीप सिंह ने बताया कि खुर्जा के विकास नामक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि उसकी पत्नी उर्वशी (28) ने गोली मारकर खुदकुशी कर ली है।
उन्होंने कहा कि सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस इस संबंध में छानबीन कर रही है। उन्होंने बताया कि विकास को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।