
Aaj ka Samachar : नमस्कार। आपका दिन मंगलमय हो। आज से साल 2023 का अंतिम महीना यानि दिसंबर शुरू हो गया है। इस माह में सर्दी का प्रकोप बढ़ जाता है। चेतना मंच के इस बुलेटिन में हम बात करेंगे नोएडा, ग्रेटर नोएडा और एनसीआर की राजनीतिक, सामाजिक गतिविधियों और घटनाक्रम की। आइए जानते हैं आज क्या है खास...
1. नोएडा में बनेंगे सबसे ज्यादा मोबाइल फोन, हजारों युवाओं को मिलेगा रोजगार
केंद्रीय रेल, संचार और इलेक्ट्रानिक एवं सूचना प्रौद्योगिक मंत्री अश्वनी वैष्णव ने गुरुवार को नोएडा के सेक्टर 68 में डिक्सन टेक्नोलॉजी प्रा. लि. की नई इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई का विद्युत विधिवत उद्घाटन किया। पूरी खबर पढ़ें
2. नोएडा प्राधिकरण में लापरवाही पर अफसर नपे, वरिष्ठ प्रबंधक को मिली अतिरिक्त जिम्मेदारी
नोएडा प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक विजय कुमार रावल को उप महाप्रबंधक सिविल की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। अभी तक उप महाप्रबंधक सिविल की जिम्मेदारी निभा रहे श्रीपाल भाटी को निलंबित किये जाने की वजह से विजय कुमार रावल को यह प्रभार दिया गया है। पूरी खबर पढ़ें
3. विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत पात्र वंचित लाभार्थियों को लाभान्वित किया जा रहा
भारत एवं राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप एवं डीएम मनीष कुमार वर्मा के नेतृत्व में जनपद गौतम बुद्ध नगर में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित करते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से पात्र वंचित लाभार्थियों को लाभान्वित किया जा रहा है। पूरी खबर पढ़ें
4. नोएडा के रईसजादों के कारनामें, हूटर बजाकर स्टंट बाजी करते निकले बाराती
नोएडा में रईसजादों की हरकतों पर जरा भी लगाम नहीं लग पा रहा है। नोएडा की सड़क पर लग्जरी कारों में लगे हूटर को बजाकर स्टंट बाजी करते हुए कुछ लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोगों ने इस वीडियो को गौतमबुद्धनगर ट्रैफिक पुलिस को टेक कर कार्रवाई की मांग की है। यह वीडियो थाना सेक्टर-63 क्षेत्र के एफएनजी का बताया जा रहा है। पूरी खबर पढ़ें
5. क्यों हुई थी अशोक यादव की हत्या ? गिरफ्तार हत्यारोपी ने किया बड़ा खुलासा
ग्रेटर नोएडा के थाना बिसरख पुलिस ने पिछले दिनों शादी समारोह में हुई अशोक यादव की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारोपी शेखर के पास से वारदात में प्रयुक्त रिवाल्वर भी बरामद हुई है। अशोक यादव द्वारा आरोपी शेखर की बेटी के लिए गलत कमेंट करना इस पूरे हत्याकांड की वजह बना। पूरी खबर पढ़ें
6. रिछपाल गढ़ी गांव में खंडित की गई मंदिर की मूर्तियां, माहौल बिगाड़ने का प्रयास
यूपी के नोएडा (गौतमबुद्धनगर) जनपद में असामाजिक तत्वों द्वारा लगातार आपसी सौहार्द बिगाड़ कर धार्मिक उन्माद फैलाने के कुप्रयास किये जा रहे हैं। ग्रेटर नोएडा के थाना बिसरख क्षेत्र के रिछपाल गढ़ी गांव के प्रसिद्ध नागेश्वर शिव मंदिर में शरारती तत्वों ने बुधवार की रात मूर्तियां खंडित कर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया है। पूरी खबर पढ़ें
7. ग्रेटर नोएडा में दौड़ेगी ‘विकास एक्सप्रेस’ प्राधिकरण ने निकाले 30 करोड़ के टेंडर
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण, ग्रेटर नोएडा शहर के विकास के विकास को पंख लगाने जा रहा है। शहर में विकास एक्सप्रेस दौड़ाने के लिए प्राधिकरण ने रोड, सीवर, नाली व जलापूर्ति से जुड़े 13 कार्यों के लिए टेंडर निकाले हैं। एक माह में टेंडर प्रक्रिया को पूरा कर ये कार्य शुरू कराए जाएंगे। पूरी खबर पढ़ें
8. दगाबाज निकला देवर, भाई की मौत के बाद भाभी से कर बैठा ये काम
नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे में एक विधवा महिला ने अपने देवर व भतीजी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। विधवा महिला का आरोप है कि देवर ने अपनी बेटी के साथ मिलकर धोखाधड़ी से उसके बैंक खाते से 55 लाख रुपये निकाल लिए। पूरी खबर पढ़ें
9. Ghaziabad के वैशाली का अजीबो-गरीब मामला; नर्स ने रचाई डेंगू मरीज से शादी
हाल ही में गाजियाबाद के वैशाली में मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सभी को चौंका कर रख दिया। बता दें कि मैक्स अस्पताल की नर्स ने अस्पताल में आए एक डेंगू मरीज से शादी रचा ली। और उससे भी दिलचस्प बात तो यह है कि अस्पताल प्रबंधन ने शादी का पूरा इंतजाम अस्पताल में ही कर दिया। पूरी खबर पढ़ें
10. दुल्हन सजी, रस्में भी हुई.. लड़का भाग गया किसी और के साथ
लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र स्थित कॉलोनी में एक शादी में अजीबोगरीब वाकया हो गया। बाराती के साथ घराती भी इस वाकये के बाद हतप्रभ रह गए। शादी समारोह का यह अजीब मामला लोनी बॉर्डर थाने में शिकायत के रूप में पहुंचा है। पूरी खबर पढ़ें