
Aaj ka Samachar | चेतना मंच के सभी सुधी पाठकों को गुड मॉर्निंग! आप स्वस्थ रहें मस्त रहें। यहां हम बात करेंगे नोएडा और ग्रेटर नोएडा समेत पूरे एनसीआर की प्रमुख खबरों। साथ ही राजनीतिक, सामाजिक और अपराधिक गतिविधियों पर भी नजर डालेंगे। आइए जानते हैं कि कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा में पिछले 24 घंटों के दौरान क्या खास रहा...
1. सीमा हैदर ने भगवान राम को बसाया दिल में, अपने घर पर कराया ये अनुष्ठान
उत्तर प्रदेश की धर्म नगरी अयोध्या में श्रीराम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर जहां पूरे देश और विदेश में धूम मची है, वहीं दूसरी ओर कट्टरपंथी देश पाकिस्तान के नागरिक भी भगवान राम की शक्ति को मान रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें
2. रवि काना की फैक्ट्री से मिले दस्तावेज खोलेंगे गहरे राज, उड़ जाएगी नेताओं की नींद
नोएडा और ग्रेटर नोएडा के चर्चित सरिया और स्क्रैप माफिया रवि काना के खिलाफ नोएडा कमिश्नरेट पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। युवती से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे रवि काना और उसके सहयोगियों की तलाश के लिए जहां नोएडा कमिश्नर पुलिस लुक आउट जारी कर चुकी है, वहीं अब गैर जमानती वारंट भी जारी कर दिए गए हैं। पूरी खबर पढ़ें
3. नोएडा की धरती पर बॉलीवुड सितारे : ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ को लेकर किया ये काम
उत्तर प्रदेश की हाईटेक सिटी नोएडा में बॉलीवुड के कई मशहूर सितारें नजर आए। माया नगरी मुंबई से एक एक्ट्रेस समेत चार फिल्मी सितारों ने यहां पर एक विशेष काम के लिए पहुंचे। इन फिल्मी सितारों ने नोएडा की एक यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स से मुलाकात की तो यूनिवर्सिटी के छात्रों ने भी इन फिल्मी सितारों का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। पूरी खबर पढ़ें
4. अपने वतन की मिट्टी को तरस रहा जीनत का शव, ये प्रक्रिया बन रही है बाधा
त्तर प्रदेश के नोएडा में 14 दिन पहले हुई ईरानी महिला जीनत की हत्या के बाद जीनत का शव अपने वतन की मिट्टी को तरस रहा है। दो देशों की सरकार के नियमों और कागजी प्रक्रिया के कारण मृतक जीनत का शव 14 दिनों से नोएडा अस्पताल में रखा हुआ है और परिजन जीनत को सुपुर्द-ए-खाक नहीं कर पा रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें
5. खशुखबरी, नोएडा के नागरिकों को मिलेगी 500 करोड़ की सौगात
उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस यानी यूपी दिवस पर नोएडा प्राधिकरण नोएडा के नागरिकों को करीब 500 करोड़ रूपये की सौगात देगा। नोएडा के सेक्टर-33ए स्थित शिल्पहाट में 24-26 तक आयोजित होने वाले यूपी दिवस कार्यक्रम पर करीब 500 करोड़ रूपये की परियोजनाओं का शिलान्यास तथा लोकार्पण किया जाएगा। पूरी खबर पढ़ें
6. सपेरा समाज ने नहीं किया शव का अंतिम संस्कार, 12 घंटे तक करते रहे ये काम
त्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में निवास करने वाले सपेरा समाज में हुई एक मौत के बाद भी मृतक का अंतिम संस्कार नहीं किया गया। सपेरा समाज के इन लोगों ने 12 घंटे तक एक ऐसा काम किया, जिससे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के माथे पर बल पड़ गए। काफी समझाने बुझाने के बाद ही सपेरा समाज के लोगों ने मृतक का अंतिम संस्कार किया। पूरी खबर पढ़ें
7. अयोध्या के साथ साथ ग्रेटर नोएडा के इस मंदिर में भी होगी श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा
एक ओर जहां यूपी की धर्म नगरी अयोध्या धाम में श्रीराम लला के प्राण प्रतिष्ठा का समारोह शुरू हो गया है, वहीं दूसरी ओर ग्रेटर नोएडा के एम मंदिर में भी 22 जनवरी को ही श्रीराम भगवान की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। अयोध्या की तरह यहां पर भी श्रीराम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी जोर शोर से चल रही है। पूरी खबर पढ़ें
8. मोमोज खाने को लेकर युवकों के दो गुटों में मारपीट, वीडियो वायरल
यूपी में ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा 2 क्षेत्र का सेक्टर अल्फा 2 युवाओं की लड़ाई की वजह से जंग के मैदान में तब्दील हो गया। मोमोज खाने को लेकर हुए विवाद में कुछ युवकों ने दो युवकों की जमकर पिटाई की। मारपीट का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पूरी खबर पढ़ें
9. पड़ोसी किशोरी पर बार बार आ रहा युवक का दिल, फिर लेकर भागा
उत्तर प्रदेश के नोएडा में करीब 6 माह पूर्व एक किशोरी को भगाकर ले जाने वाला आरोपी युवक एक बार फिर जबरदस्ती किशोरी को अपने भाइयों की मदद से अपने साथ ले गया है। किशोरी के पिता ने अपनी बेटी की जान का खतरा बताते हुए ग्रेटर नोएडा के थाना सूरजपुर में मुकदमा दर्ज कराया है। पूरी खबर पढ़ें
10. सोसायटी में आवारा कुत्तों को लेकर तकरार, वीडियो वायरल
उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर में पालतु कुत्तों के काटने से होने वाली तकरार के बाद अब आवारा कुत्तों के सोसायटी में आने को लेकर दो गुटों में तकरार हो गई। यह तकरार महिलाओं में हुई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पूरी खबर पढ़ें
ग्रेटर नोएडा - नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें। देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।