
Samachar : नमस्कार। चेतना मंच के इस बुलेटिन में आज हम आपको बताएंगे कि आपके शहर नोएडा और ग्रेटर नोएडा में क्या विशेष रहा है और कया रहने वाला है। आज केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे नारी शक्ति वंदन भव्य कार्यक्रम नोएडा में आयोजित होने वाला है।
भाजपा की जि़ला कार्यालय सेक्टर 116 में आगामी कार्यक्रम ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ की तैयारी को लेकर बैठक हुई। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल रहेंगे जो वहाँ इस विशाल सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे। बैठक को लेकर महिला मोर्चा और जि़ले की टीम उपस्थित रही। पूरी खबर पढ़े
2. नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा और ताजसेट्स के बीच करार, यात्रियों को मिलेगा स्पेशल फूड
ग्रेटर नोएडा के नजदीक बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर यह है कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए देश के अग्रणी ताजसेट्स और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के बीच एक समझौते पर हस्ताक्षर हुए है। इस समझौते के अनुसार ताजसेट्स इन-फ्लाइट कैटरिंग की व्यवस्था उपलब्ध कराएगा। पूरी खबर पढ़े
3. नोएडा के DM रहे सुहास एलवाई ने फिर गाड दिया भारत का झंडा, जीत लिया गोल्ड मेडल
नोएडा (गौतमबुद्धनगर) के ज़िलाधिकारी रहे IAS अधिकारी सुहास एलवाई ने एक बार फिर भारत का झंडा गाड़ दिया है। नोएडा में लंबे समय तक DM का पद संभालने वाले सुहास एलवाई ने पैरा एशियन गेम्स 2023 में गोल्ड मेडल जीतकर पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन किया है। सुहास एलवाई ने यह उपलब्धि चीन की धरती पर हासिल की है। पूरी खबर पढ़े
4. नोएडा की पुलिस कमिश्नर माफियाओं के खिलाफ खूब चला रही हंटर, 1 करोड़ की प्रोपर्टी कर ली कुर्क
गौतमबुद्धनगर की पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह लगातार गुंडे माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्यवाही कर रही हैं। नोएडा पुलिस कमिश्नर गुंडे माफियाओं द्वारा अवैध रुप से अर्जित की गई संपत्ति को कुर्क कर उनकी आर्थिक रीढ़ को तोड़ रही है। अब नोएडा पुलिस कमिश्नर का हंटर दो शातिर बदमाशों पर चला है जो गैंगस्टर की धाराओं में निरुद्ध हैं। पूरी खबर पढ़े
5. एमिटी विश्वविद्यालय में ‘तहजीब और त्योहार’ पर कार्यशाला आयोजित
एमिटी विश्वविद्यालय के एमिटी फिनिशिंग स्कूल द्वारा ‘तहजीब और त्योहार’ पर विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का शुभारंभ एमिटी विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर डॉ. बलविंदर शुक्ला और एमिटी फिनिशिंग स्कूल की उपाध्यक्ष सुश्री जयश्री चौहान द्वारा किया गया। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा एमिटी फिनिशिंग स्कूल के लक्जरी ब्रांड मैनेजमेंट विवरणिका को भी लॉच किया गया। पूरी खबर पढ़े
6. भाजपा की महिला नेता निकली शातिर अपराधी, विधायक को बताती है अपना गुरू
भारतीय जनता पार्टी की एक महिला नेता बेहद शातिर अपराधी निकली है। भाजपा की यह अपराधी महिला नेता भाजपा के एक विधायक को अपना गुरु बताती है। पुलिस ने अपराधी महिला नेता को गिरफ़्तार करके जेल भेज दिया है। यह मामला राजनीतिक क्षेत्रों में चर्चा का विषय बना हुआ है। पूरी खबर पढ़े
7. नीचता की हद, फीमेल डॉग के साथ पहले किया रेप फिर तीसरी मंजिल से फेंका
उत्तर प्रदेश के आधुनिक शहर ग्रेटर नोएडा में नीचता की तमाम हदों को पार करने वाला एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप भी इस हरकत को करने वाले व्यक्ति को शैतान बढ़कर शैतान ही कहेंगे। अभी तक आपने सुना होगा कि दरिंदगी करने वाला व्यक्ति बच्चियों, किशोरियों, युवतियों और महिलाओं को अपना शिकार बनाता है, लेकिन ग्रेटर नोएडा में एक दरिंदे ने इससे आगे बढ़कर एक ऐसी हरकत की है, जिसने इंसानियत को ही शर्मशार कर दिया है। यहां एक व्यक्ति ने फीमेल डॉग के साथ पहले रेप किया और फिर बाद में उसे तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। पूरी खबर पढ़े
8. गौतमबुद्धनगर में हैं 70 लाख से ज्यादा मतदाता, वोटर लिस्ट रिवीजन कैंपेन की शुरुआत
नोएडा (गौतमबुद्धनगर) जिला प्रशासन ने निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार अगले वर्ष-2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए शुक्रवार से मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान का शुभारंभ कर दिया है। नोएडा व ग्रेटर नोएडा समेत पूरे जनपद में जिन युवाओं की उम्र 1 जनवरी 2024 तक 18 वर्ष हो जाएगी उन्हें मतदाता बनाने के लिए अभियान पर विशेष फोकस दिया जाएगा। नोएडा के डीएम मनीष वर्मा ने बताया कि दावा और आपत्ति के निस्तारण के बाद 5 जनवरी को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा। पूरी खबर पढ़े
9. यमुना फ़िल्म सिटी परियोजना की हुई प्री बिड बैठक, कई फिल्मी हस्तियां हुई शामिल
यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा सबसे बड़ी यमुना फिल्म सिटी के निर्माण के लिए यीडा द्वारा फ़िल्म सिटी परियोजना की प्री बिड मीटिंग गुरुवार को प्राधिकरण कार्यालय के सभागार में आयोजित की गई। इस मीटिंग में यमुना एक्सप्रेस वे प्राधिकरण क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म सिटी विकसित करने के इच्छुक संभावित आवेदकों द्वारा ऑनलाइन तथा ऑफलाइन रूप में प्रतिभाग किया गया। पूरी खबर पढ़े
आगामी 28 अक्टूबर को वर्ष 2023 का अंतिम चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। खास बात यह है कि यह चंद्र ग्रहण भारत समेत दुनिया के कई देशों में दिखाई देगा। वैदिक ज्योतिष के अनुसार यह चंद्र ग्रहण कई राशि वालों के लिए बेहद ही लाभदायक रहने वाला है। इस चंद्र ग्रहण से कई लोगों की किस्मत का सितारा भी चमेगा। आईए जानते हैं कि वो कौन कौन सी राशि हैं, जिनके जातकों को इस चंद्र ग्रहण से लाभ मिलने वाला है। पूरी खबर पढ़े