नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा के ताजा समाचार, 8 बड़ी खबरें
Noida News in Hindi
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 06:00 AM
आपको पता ही है कि चेतना मंच www.chetnamanch.com नोएडा के हर महत्वपूर्ण समाचार को आप तक पहुंचाने का काम करता है। यहां एक नजर में पढ़े नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा की 8 प्रमुख खबरें
1 - जेवर एयरपोर्ट के पास चलेगा कुलहाड़ा...
ग्रेटर नोएडा के पास स्थापित हो रहे जेवर एयरपोर्ट के पास जल्दी ही कुल्हाड़ा चलेगा। जेवर एयरपोर्ट से हवाई यात्रा को सुरक्षित बनाने के मकसद से जेवर एयरपोर्ट परिसर के आसपास के 600 बड़े-बड़े पेड़ काटने पड़ेंगे। जेवर एयरपोर्ट के निर्माण का काम तेजी से चल रहा है। इस बीच जेवर एयरपोर्ट के आसपास के 600 पेड काटने का फैसला किया गया है। जेवर एयरपोर्ट से इसी साल 29 सितंबर 2024 से हवाई यात्रा शुरू हो जाएगी। पूरी खबर पढ़े
2 - ग्रेटर नोएडा में दहेज की बलिवेदी पर चढ़ी युवती...
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के एक गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विवाहिता के परिजनों का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने उनकी बेटी की हत्या कर दी है। पूरी खबर पढ़े
3 - ग्रेटर नोएडा के दादरी में हुआ अपहरण....
थाना दादरी में एक युवती ने चार युवकों के खिलाफ गाली गलौज, मारपीट तथा अपहरण का प्रयास करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। पीडि़ता का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला युवक व उसके साथी उस पर गंदी नजर रखते हैं और जब वह घर से कोचिंग के लिए जाती है तो उसकी वीडियो बनाने के साथ-साथ उस पर भद्दे-भद्दे कमेंट करते हैं।पूरी खबर पढ़े
4 - 8वीं मंजिल से कूदकर मेड ने की आत्महत्या....
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा की हाईराइज सोसाइटी में उस समय हड़कंप मच गया जब एक मेड ने सोसाइटी के ऊपर से कूदकर अपनी जान दे दी। ग्रेटर नोएडा में हुई इस घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सोसाइटी में हुए इस सूइसाइड की घटना की खबर पूरे ग्रेटर नोएडा में आग की तरह फैल गई। पूरी खबर पढ़े
5- प्रत्याशी मैदान में, वोटर लगे गुणा भाग में...
लोकसभा का चुनाव शुरू हो चुका है। ऐसे में उत्तर प्रदेश की नोएडा (गौतमबुद्धनगर) सीट की चर्चा कर लेते हैं। नोएडा की सीट को भाजपा का गढ़ माना जाता है। एक बार फिर भाजपा अपने गढ़ को बचाने के लिए सक्रिय हो गयी है। वहीं समाजवादी पार्टी कांग्रेस के साथ मिलकर मैदान में है तो बसपा भी अपने ढंग से नोएडा सीट के मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने के काम में लग गई है। सभी पार्टियों के प्रत्याशी मैदान में उतर चुके है।। उधर वोटर अपनी लोकसभा सीट के गुणा-भाग को समझने का प्रयास कर रहे हैं। पूरी खबर पढ़े
6 - शहर में गंदगी देखकर भड़के नोएडा के CEO....
नोएडा शहर एक अत्याधुनिक शहर है। नोएडा शहर का संचालन नोएडा प्राधिकरण के हाथों में नोएडा प्राधिकरण का प्रयास रहता है कि नोएडा शहर की तमाम व्यवस्थाएं बेहतरीन रहें। इन्हीं व्यवस्थाओं को मापने के मकसद से नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉ0 लोकेश कुमार एम सोमवार को नोएडा शहर की सडक़ों पर उतरे थे। पूरी खबर पढ़े
7 - अवैध हथियारों की खेप पकड़ी....
नोएडा के थाना जारचा पुलिस ने अवैध हथियारों के सप्लायर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से बड़ी मात्रा में अवैध हथियार बरामद हुए हैं। सप्लायर का एक साथी पुलिस को चकमा देकर फरार होने में सफल रहा। पूरी खबर पढ़े
8 - नोएडा में मतदान के काम में लगेंगे 10 हजार कर्मचारी....
लोकसभा चुनाव शुरू हो चुके हैं। इसी कड़ी में नोएडा (गौतमबुद्धनगर) लोकसभा सीट पर 26 अप्रैल को वोट पड़ेंगे। नोएडा के जिला अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने नोएडा सीट पर शांतिपूर्वक चुनाव कराने की सारी व्यवस्था कर ली है। पूरी खबर पढ़ेग्रेटरनोएडा– नोएडाकीखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएचेतनामंचसेजुड़ेरहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें