
Noida News (चेतना मंच)। नोएडा विभिन्न समस्याओं को लेकर कल भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) का एक प्रतिनिधिमंडल ने सेक्टर-39 स्थित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से मुलाकात की और समस्या के समाधान की मांग की।
बताया जाता है कि हरौला में कूड़े की समस्या कई महीने से लोगों के समक्ष थी उसको लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के लोगों ने नोएडा प्राधिकरण के स्वास्थ विभाग के अधिकारियों से मुलाकात की। जिस पर स्वास्थ विभाग के अधिकारियों ने शीघ्र कूड़े की समस्या के समाधान के साथ-साथ साफ सफाई चुस्त-दुरुस्त रखने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के प्रदेश सचिव रणवीर अवाना, महानगर अध्यक्ष नोएडा भूपेंद्र शर्मा, ओम सिंह अवाना, ललित, सुमित शर्मा, धर्मवीर अवाना, स्वामी सुमित शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।