नोएडा के सांसद डॉ महेश शर्मा ने पीएम मोदी की रैली को लेकर लगाया जोर

नोएडा के सांसद डॉ महेश शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 28 मार्च को रैली को लेकर पूरी ताकत लगा दी है। 28 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। बुधवार को नोएडा के सांसद डॉक्टर महेश शर्मा ने प्रधानमंत्री की रैली को लेकर जेवर क्षेत्र के कई गांव का व्यापक भ्रमण किया।

महेश शर्मा ने गांव-गांव किया जनसंपर्क
महेश शर्मा ने गांव-गांव किया जनसंपर्क
locationभारत
userअभिजीत यादव
calendar25 Mar 2026 05:18 PM
bookmark

Noida News : नोएडा के सांसद डॉ महेश शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 28 मार्च को रैली को लेकर पूरी ताकत लगा दी है। 28 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। बुधवार को नोएडा के सांसद डॉक्टर महेश शर्मा ने प्रधानमंत्री की रैली को लेकर जेवर क्षेत्र के कई गांव का व्यापक भ्रमण किया । इस दौरान उन्होंने अनेक गांवों में जनसंपर्क करके किसानों से प्रधानमंत्री की रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।

सांसद डॉ महेश शर्मा ने कई गाँवों में किया जनसंपर्क 

सांसद गौतमबुद्ध नगर एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार डा. महेश शर्मा ने देश क प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर-कमलों द्वारा 28 मार्च 2026 को प्रस्तावित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) के भव्य उद्घाटन कार्यक्रम हेतु अपने संसदीय क्षेत्र गौतमबुद्ध नगर के खुर्जा विधानसभा अंतर्गत विभिन्न गाँवों में जनसंपर्क किया। इस दौरान रामगढ़ी, फिरोजपुर, अहरौली, भूतगढ़ी, भिंडौर, गोठनी, छपना, इब्राहीमपुर-डासौली, माँचड़, कलाखुरी, जवां, भुन्ना, नेकपुर, चिंगरावली, मुमरेजपुर, कपना, गोविला, हसनपुर एवं परौरी सहित अनेक गांवों में पहुंचकर स्थानीय निवासियों से संवाद किया। ग्रामीणों से आत्मीय भेंट करते हुए उन्हें 28 मार्च 2026 को प्रातः 09ः30 बजे उद्घाटन स्थल पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने हेतु सादर आमंत्रित किया। जनसंपर्क अभियान के दौरान क्षेत्रवासियों में इस ऐतिहासिक अवसर को लेकर विशेष उत्साह एवं उल्लास देखने को मिला। लोगों ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों की सराहना की तथा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। यह एयरपोर्ट न केवल गौतमबुद्ध नगर बल्कि सम्पूर्ण पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विकास को नई दिशा प्रदान करेगा। इस अवसर पर यह भी अवगत कराया गया कि जेवर एयरपोर्ट के प्रारंभ होने से क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे, व्यापार एवं उद्योग को बढ़ावा मिलेगा तथा क्षेत्रीय कनेक्टिविटी में अभूतपूर्व सुधार आएगा। साथ ही, यह परियोजना प्रदेश को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान दिलाने में सहायक सिद्ध होगी।

प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में जबरदस्त उत्साह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित आगमन को लेकर क्षेत्रवासियों में अपार उत्साह है। समूचा गौतमबुद्ध नगर इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने के लिए उत्सुक है। यह आयोजन न केवल क्षेत्र के विकास का प्रतीक होगा, बल्कि यह देश की प्रगति और आधुनिक अवसंरचना निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी सिद्ध होगा।कार्यक्रम के दौरान सांसद प्रतिनिधि खुर्जा सत्य प्रकाश सिंह, भगवान दास सिंघल, पूर्व विधायक विजेंद्र खटीक, संजय शर्मा, सतीश वाल्मीकि, रिंकू शर्मा, मोहन पहलवान आदि काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे। अंत में सभी क्षेत्रवासियों से पुनः आग्रह किया गया कि वे इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बनने हेतु अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। Noida News


संबंधित खबरें

अगली खबर पढ़ें

नोएडा के डूब क्षेत्र की जमीन पर कब्जे की कोशिश, दंपति पर FIR दर्ज

नोएडा के थाना सेक्टर-142 इलाके में हिंडन नदी के डूब क्षेत्र स्थित कृषि भूमि पर कथित अवैध कब्जे की कोशिश का मामला सामने आया है। ग्राम लखनावली के एक किसान की शिकायत पर पुलिस ने पति-पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

डूब क्षेत्र जमीन विवाद
डूब क्षेत्र जमीन विवाद
locationभारत
userअभिजीत यादव
calendar25 Mar 2026 04:36 PM
bookmark

Noida News : नोएडा के थाना सेक्टर-142 इलाके में हिंडन नदी के डूब क्षेत्र स्थित कृषि भूमि पर कथित अवैध कब्जे की कोशिश का मामला सामने आया है। ग्राम लखनावली के एक किसान की शिकायत पर पुलिस ने पति-पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपित दंपति जमीन पर जबरन दावा कर रहे हैं और विरोध करने पर उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दे रहे हैं।

जमीन को लेकर शुरू हुआ नया विवाद

शिकायतकर्ता दीपक पुत्र कृष्ण ने नोएडा पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के पास हिंडन नदी के डूब क्षेत्र में उसकी और उसके चाचा फिरे की कृषि भूमि है। आरोप है कि न्यू कुंडली, दिल्ली निवासी सोमनाथ पुत्र सूरत साहू और उनकी पत्नी अनसूया साहू इस जमीन पर अवैध रूप से अपना हक जताने की कोशिश कर रहे हैं। दीपक के मुताबिक, दंपति पहले भी कई बार जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर चुके हैं।

एसडीएम के आदेश के बाद भी कब्जे की कोशिश

पीड़ित का कहना है कि जब भी वह या उसके चाचा अपनी कृषि भूमि पर पहुंचते हैं, आरोपित उन्हें डराने-धमकाने लगते हैं। इतना ही नहीं, विरोध करने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की चेतावनी भी दी जाती है। इस वजह से परिवार में भय और तनाव का माहौल बना हुआ है। दीपक ने अपनी शिकायत में यह भी कहा है कि विवादित जमीन को लेकर प्रशासन पहले ही संज्ञान ले चुका है। उप जिलाधिकारी की ओर से 26 फरवरी को इस भूमि पर किसी भी तरह के निर्माण कार्य पर रोक लगाने का आदेश जारी किया गया था। इसके बावजूद आरोपितों द्वारा जमीन पर दबाव बनाने और कब्जे की कोशिश का सिलसिला थम नहीं रहा है। Noida News

संबंधित खबरें

अगली खबर पढ़ें

नोएडा में झपटमारों का आतंक, युवक के हाथ से बैग छीनकर भागे

नोएडा शहर में राह चलते लोगों को निशाना बनाने वाले बदमाशों का दुस्साहस थमने का नाम नहीं ले रहा है। नोएडा के थाना फेस-2 क्षेत्र में बाइक सवार दो बदमाशों ने ऑटो में सफर कर रहे एक युवक के हाथ से बैग झपट लिया और मौके से फरार हो गए।

नोएडा बैग लूट
नोएडा बैग लूट
locationभारत
userअभिजीत यादव
calendar25 Mar 2026 04:16 PM
bookmark

Noida News : नोएडा शहर में राह चलते लोगों को निशाना बनाने वाले बदमाशों का दुस्साहस थमने का नाम नहीं ले रहा है। नोएडा के थाना फेस-2 क्षेत्र में बाइक सवार दो बदमाशों ने ऑटो में सफर कर रहे एक युवक के हाथ से बैग झपट लिया और मौके से फरार हो गए। बैग में लैपटॉप समेत कई जरूरी सामान रखा था। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की, जिस पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

ऑटो सवार युवक को बना लिया शिकार

मिली जानकारी के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-1 स्थित इको विलेज-1 निवासी विपिन बिहारी गौतम 12 मार्च की शाम अपने सेक्टर-142 स्थित दफ्तर से ऑटो के जरिए घर लौट रहे थे। बताया गया है कि जब ऑटो नोएडा के फेस-2 थाना क्षेत्र की सड़क पर पहुंचा, तभी पीछे से तेज रफ्तार बाइक पर आए दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनके हाथ से बैग छीन लिया।

अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज

पीड़ित विपिन बिहारी गौतम ने पुलिस को बताया कि बैग में उनका लैपटॉप और अन्य जरूरी सामान रखा हुआ था। वारदात इतनी तेजी से हुई कि वह बाइक का नंबर नोट नहीं कर सके। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और एक बार फिर नोएडा में सड़क पर चलने वालों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। Noida News

संबंधित खबरें