Noida News : नोएडा के सेक्टर 60 स्थित टेक्सटाइल मिल में लगी आग
Noida News
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:07 AM
Noida News: उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित एक टेक्टाइल मिल में अचानक आग लग गई। आग लगने से मौके पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड कर्मचारियों आग पर काबू पाया। आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान होना बताया जा रहा है।
Noida News
गौतमबुद्ध नगर पुलिस की मीडिया सेल से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को थाना सेक्टर 58 क्षेत्रांर्गत सेक्टर 60 स्थित C&R टेक्सटाइल में आज अचानक से आग लग गई। आग लगने से वहां काम कर रहे कर्मचारियों में अफरा तफरी की स्थिति बन गई तथा सब इधर उधर भागने लगे।
आग लगने की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी गई। मौके पर पहुंचे 6 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग से किसी तरह की जनहानि होने की कोई सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान होना बताया जा रहा है।
नोएडा ग्रेटर- नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंचसे जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।