NOIDA NEWS: नोएडा। नाबालिग किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में पिछले एक साल से वांछित चल रहे आरोपी को थाना फेस 3 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ किशोरी के परिजनों ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था।
NOIDA NEWS
थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर सेक्टर 61 मेट्रो स्टेशन के पास से विकास पुत्र अमन सिंह को गिरफ्तार किया गया। पकड़ा गया आरोपी मूल रूप से बिहार का रहने वाला है और पूर्व में गढ़ी गांव में किराए पर रह रहा था। जनवरी 2022 में विकास पड़ोस में रहने वाली एक नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया था। इस संबंध में किशोरी के परिजनों ने विकास के खिलाफ नामजद अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी।