Noida News : शातिर वाहन चोर दबोचे, अट्टा मार्केट से करते थे चोरी
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 04:16 AM
Noida News : थाना फेस-1 पुलिस ने 2 शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। इनके पास से फर्जी नंबर प्लेट लगी चोरी की एक बाइक बरामद हुई है। आरोपियों ने वाहन चोरी की कई घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है।
बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगा कर बेच देते थे
एडीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि थाना प्रभारी धु्रव भूषण दुबे ने मुखबिर की सूचना के आधार पर सेक्टर-7 वसुंधरा बॉर्डर से आकाश चौधरी पुत्र शंकर चौधरी व प्रशांत पुत्र अवधेश को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया। जांच पड़ताल के दौरान पता चला कि बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई थी। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने यह बाइक करीब 2 माह पहले अट्टा मार्केट से चोरी की थी।
इस बाइक का मुकदमा थाना सेक्टर 20 में दर्ज है।
एडीसीपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी शातिर वाहन चोर हैं और मौका पाकर वाहनों को चोरी करने की घटनाओं को अंजाम देते हैं। आरोपी चोरी के वाहनों पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चलाते।