महिला को फोनकर की अश्लील बातें, बैंककर्मी बनकर किया फोन
Noida News
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 10:42 PM
Noida News: नोएडा में रहने वाली एक महिला के पास अंजान शख्स ने बैंककर्मी बनकर लोन चुकाने के लिए फोन किया। बात करते-करते वह महिला से अश्लील बातें करने लगा, तभी महिला ने अपने पति को कांफ्रेंस में ले लिया। आरोपी ने अश्लील बातों के साथ-साथ उन्हें धमकाया भी। जिससे पति-पत्नी को काफी आहत हुए है। दरअसल, शख्स ने एक बैंक से महज एक लाख रुपये का आॅनलाइन लोन लिया। अब बैंककर्मी बनकर उनसे अश्लील बातें और धमकाया जा रहा है। पीड़ित ने ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कोर्ट के आदेश पर आरोपी के खिलाफ नोएडा के थाना सेक्टर-113 एफआईआर दर्ज कराई है।
समय पर किस्त देने के बावजूद की अश्लीलता
नोएडा के सेक्टर-73 स्थित सफार्बाद गांव में सरिता रहती हैं। उन्होंने बताया कि उनके पति अजय कुमार ने वर्ष 2024 में दिल्ली स्थित एक बैंक से एक लाख पांच हजार रुपये का पर्सनल ऋण आॅनलाइन लिया था। वह लगातार किस्त चुका रहे थे। 31 मई 2025 की दोपहर उनके मोबाइल फोन पर अज्ञात नंबर से कॉल आई। उसने ऋण चुकाने लिए अश्लील भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की। पीड़िता ने पति को कांफ्रेंस पर लेकर उस शख्स से बात कराई, लेनिक उसके बावजूद भी फोनकर्ता शांत नहीं हुआ। वह पति के कांफ्रेंस पर रहते हुए उनके साथ अश्लील बातें करता रहा। इससे वह काफी आहत हुई हैं।
दंपत्ति ने आरोपी की वीडियो और कॉल की करी रिकॉर्डिंग
जब आरोपी ने बैंककर्मी बनकर महिला को फोन किया था और अश्लील बातें कर रहा था, तभी पीड़िता ने समझदारी दिखाते हुए उसके फोन की वीडियो और आॅडियो रिकॉर्डिंग शुरू कर दी। जो पुलिस के सामने वह साक्ष्य के रूप में पेश करेंगी। साथ ही पीड़िता के पति ने संबंधित बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र पर कॉल की तो उन्होंने कॉल को फर्जी बताया। पीड़ित परिवार ने इसकी शिकायत नोएडा के साइबर अपराध थाने में की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। नोएडा में थाना स्तर से सुनवाई न होने पर पीड़ित पक्ष को ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा। नोएडा के थाना सेक्टर-113 प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।