विज्ञापन
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त 20 जून को किसानों के खातों में पहुंच चुकी है लेकिन राज्य सरकार की ओर से मिलने वाली मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की राशि अभी तक जारी नहीं हुई है।

CM Kisan Kalyan Yojana: मध्य प्रदेश के लाखों किसान इन दिनों मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की अगली किस्त का इंतजार कर रहे हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त 20 जून को किसानों के खातों में पहुंच चुकी है लेकिन राज्य सरकार की ओर से मिलने वाली मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की राशि अभी तक जारी नहीं हुई है। ऐसे में किसानों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर 6000 रुपये की बकाया राशि कब मिलेगी।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत मध्य प्रदेश के करीब 81.98 लाख किसानों को 20 जून को 2-2 हजार रुपये की किस्त मिली है। इसके बाद एक बार फिर मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना चर्चा में आ गई है। इस योजना के तहत पीएम किसान के लाभार्थियों को राज्य सरकार की तरफ से भी सालाना 6000 रुपये दिए जाते हैं। हालांकि पिछले कई महीनों से इस योजना की किस्त किसानों के खातों में नहीं पहुंची है। यही वजह है कि किसान लगातार सरकार से भुगतान को लेकर जानकारी मांग रहे हैं।
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की आखिरी किस्त 14 अगस्त 2025 को जारी की गई थी। उस समय मुख्यमंत्री मोहन यादव ने करीब 83 लाख किसानों के खातों में 1671 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए थे। इसके बाद पीएम किसान योजना की कई किस्तें जारी हो चुकी हैं लेकिन मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की नई किस्त अब तक नहीं आई है। किसानों का कहना है कि 14वीं, 15वीं और अब 16वीं किस्त का भी इंतजार लंबा होता जा रहा है।
राज्य के किसान अब सरकार की अगली घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल कृषि विभाग या राज्य सरकार की ओर से भुगतान की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। ऐसे में किसान सिर्फ इंतजार कर रहे हैं कि सरकार कब इस योजना की बकाया राशि जारी करेगी।
जिन किसानों को यह जानना है कि उन्हें मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का लाभ मिलेगा या नहीं वे ऑनलाइन अपना स्टेटस देख सकते हैं। इसके लिए मध्य प्रदेश सरकार के सारा पोर्टल पर जाकर जानकारी प्राप्त की जा सकती है। पोर्टल पर पहुंचने के बाद 'मुख्यमंत्री किसान कल्याण हितग्राही स्थिति' वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आधार नंबर, बैंक खाता संख्या या पीएम किसान आईडी दर्ज करके जानकारी देखी जा सकती है। इससे किसान अपने खाते से जुड़ी पूरी स्थिति जान सकते हैं।
फिलहाल मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की अगली किस्त को लेकर कोई नई घोषणा नहीं हुई है लेकिन योजना से जुड़े लाखों लाभार्थी उम्मीद लगाए बैठे हैं कि जल्द ही सरकार इस संबंध में फैसला लेगी। जैसे ही भुगतान को लेकर कोई आधिकारिक अपडेट आएगा किसानों के खातों में राशि ट्रांसफर की जा सकती है।
विज्ञापन