IND vs RSA: नॉक आउट से पहले एक दूसरे की ताकत परखने उतरेंगी दोनों टीमें
IND-AFG T20 Series
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 11:09 AM
IND vs RSA: विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमों के बीच विश्व कप का 37वां मैच खेला जाएगा। ये मुक़ाबला ऐतिहासिक ईडन गार्डन में खेला जाएगा। दक्षिण अफ्रीका भी नॉक आउट की दहलीज पर है और उसका भी सेमीफाइनल खेलना तय माना जा रहा है। इसलिए दोनों टीमों के लिए इस मैच में जीत अति आवश्यक नहीं है। अतः दोनों टीमों के पास नॉक आउट से पहले प्रयोग करने का मौका है।
इस विश्व कप की एकमात्र अजेय टीम भारत ने इस समय शानदार लय पकड़ी हुई है। उसे हराना तो दूर टक्कर देने में टीमों को पसीना बहाना पड़ रहा है। भारत ने अपने सातों मैच बड़ी आसानी से जीते हैं। उसने इस विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और श्रीलंका शिकस्त दी है। पिछले मैच में तो उसने श्रीलंका को बुरी तरह रौंद दिया था।
भारतीय टीम के लगभग सभी खिलाड़ी इस समय अच्छी फॉर्म में हैं। भारत के लिए अलग-अलग खिलाड़ी इन जीतों में नायक बनकर उभरे हैं। तेज गेंदबाज मोहम्म्द शमी का तो जलवा ही निराला है। उनकी गेंदें आग बरस रही हैं, टीम कोई भी हो वापसी के बाद उन्होंने हर टीम के बल्लेबाजी क्रम को तहस-नहस करके रख दिया है। बल्लेबाजी में यही काम विराट कोहली बखूबी कर रहे हैं। इसीलिए टीम को अनफ़िट हार्दिक की कमी अब तक महसूस नहीं हुई है।
दक्षिण अफ्रीका ने भी मनवाया है अपना लोहा, IND vs RSA
इस विश्व कप में दक्षिण अफ्रीकी टीम ने अपने प्रदर्शन से विरोधी टीमों के हौसले पस्त कर दिए हैं। इस विश्व कप में प्रोटियाज टीम ने 7 में से 6 मुक़ाबले जीते हैं। अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, पाकिस्तान, बांग्लादेश और इंग्लैंड को आसानी से मात दी है। सिर्फ नीदरलैंड्स के विरुद्ध ही उन्होंने हथियार डाले थे और हार का सामना किया।
गेंदबाजी हो या बल्लेबाजी, प्रोटियाज टीम ने इस विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया है। खासकर पहले बल्लेबाजी करते हुए उन्होने स्कोर बोर्ड पर 300+ स्कोर ही खड़े किए हैं। लेकिन चेज़ करना उनकी कमजोरी नजर आ रही है। इस दिशा में उन्हें काम करना होगा, नहीं तो नॉक आउट में उन्हें दिक्कत हो सकती है। अतीत में उनके साथ ऐसा होता भी रहा है।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।