होबार्ट में टीम इंडिया की धमाकेदार जीत! सुंदर के दम पर आस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया
भारत
चेतना मंच
02 Nov 2025 06:28 PM
भारत ने टी20 सीरीज में शानदार वापसी करते हुए आस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया और सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली। 5 मैचों की सीरीज के तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने पहली बार टॉस जीता और उसका पूरा फायदा उठाया। आस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 186 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया, जिसे भारत ने 19वें ओवर में वाशिंगटन सुंदर की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दमपर 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। India-Australia T20 Series :
अर्शदीप और वरुण की गेंदबाजी ने की नींव मजबूत
आस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही जब टीम में वापसी करने वाले अर्शदीप सिंह (3/35) ने शुरुआती झटके दिए। उन्होंने तीसरे ओवर तक दो विकेट चटका दिए। हालांकि, टिम डेविड (74) और मार्कस स्टोइनिस (64) ने मिलकर शानदार साझेदारी की और स्कोर 186 तक पहुंचाया। इस बीच वरुण चक्रवर्ती (2/33) ने एक ही ओवर में दो विकेट लेकर आस्ट्रेलिया की रफ्तार थोड़ी धीमी की।
सुंदर की सुंदर पारी ने पलट दी बाजी
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को अभिषेक शर्मा (25) और शुभमन गिल (15) ने तेज शुरुआत दी, लेकिन बड़ा स्कोर नहीं बना सके। कप्तान सूर्यकुमार यादव (24) और तिलक वर्मा (29) ने रनगति बनाए रखी। इसके बाद वॉशिंगटन सुंदर ने आते ही मैच पलट दिया। सुंदर ने 22 गेंदों में 49 रन की नाबाद पारी खेली और जितेश शर्मा (22) के साथ मिलकर टीम को जीत तक पहुंचाया।
इस जीत के साथ भारत ने 5 मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। सीरीज का चौथा टी20 मुकाबला 6 नवंबर को गोल्ड कोस्ट में खेला जाएगा, जहां टीम इंडिया के पास बढ़त हासिल करने का मौका होगा।