
जहां तक विराट कोहली जैसे महान बल्लेबाज भी नहीं पहुंच पाए, वहां पहुंचकर अमेरिका के मिलिंद कुमार ने दुनिया को चौंका दिया है। इस भारतीय मूल के बल्लेबाज़ ने वनडे क्रिकेट में सबसे ऊंचे बैटिंग औसत का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर इतिहास रच दिया। 3 नवंबर को UAE के खिलाफ खेले गए मुकाबले में मिलिंद की बैटिंग ने न सिर्फ अमेरिका को जीत दिलाई, बल्कि उन्हें क्रिकेट की दुनिया में सुर्खियों का केंद्र बना दिया। Milind Kumar
अमेरिकी बल्लेबाज मिलिंद कुमार ने वनडे क्रिकेट में ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जो अब तक किसी ने नहीं किया। उन्होंने कम से कम 20 वनडे पारियां खेलने वाले बल्लेबाजों में सबसे अधिक बैटिंग औसत का रिकॉर्ड बनाया है।
मिलिंद का औसत अब 67.73 पर पहुंच गया है — जो विराट कोहली और नीदरलैंड्स के स्टार खिलाड़ी रेयान टेन डेशकाटे दोनों से आगे है। 3 नवंबर को UAE के खिलाफ खेले गए मैच में मिलिंद ने 123 रन की नाबाद पारी खेली। यह उनकी लगातार चौथी पारी थी जिसमें उन्होंने 70 से अधिक रन बनाए। नेपाल के खिलाफ दो इनिंग्स में उन्होंने 70-70 रन बनाए थे, जबकि UAE के खिलाफ एक और मुकाबले में 71 रन की पारी खेली थी। Milind Kumar
वनडे क्रिकेट में अब तक कोई भी बल्लेबाज़ 67.73 के औसत तक नहीं पहुंच पाया था।
रेयान टेन डेशकाटे का औसत 67 था, जो अब दूसरे स्थान पर है।
विराट कोहली 57.71 के औसत के साथ तीसरे नंबर पर हैं।
शुभमन गिल 56.36 की औसत के साथ चौथे स्थान पर मौजूद हैं। Milind Kumar
दिल्ली क्रिकेट से अपने करियर की शुरुआत करने वाले मिलिंद कुमार भारत के ही पूर्व घरेलू क्रिकेटर हैं। उन्होंने दिल्ली रणजी टीम के लिए खेला और IPL में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) का भी हिस्सा रहे हैं, जहां उन्होंने विराट कोहली के साथ ड्रेसिंग रूम साझा किया था। Milind Kumar