
कैनबरा के मैदान पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का आगाज शानदार अंदाज में हुआ, और इस मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एक बार फिर अपनी चमक को अपनी चमक को बरकरार रखा है। सूर्या ने न सिर्फ आक्रामक बल्लेबाज़ी से दर्शकों का दिल जीता, बल्कि टी20 क्रिकेट में 150 छक्कों का आंकड़ा पार कर एक खास क्लब में जगह बना ली हैं। Suryakumar Yadav
रोहित शर्मा – 205
मुहम्मद वसीम – 187
मार्टिन गप्टिल – 173
जोस बटलर – 172
सूर्यकुमार यादव – 150
दिलचस्प बात यह है कि सूर्यकुमार यादव यह उपलब्धि हासिल करने वाले सबसे तेज़ बल्लेबाज़ों में शामिल हैं। उनसे तेज़ यह मुकाम सिर्फ यूएई के मुहम्मद वसीम ने हासिल किया था, जिन्होंने 66 पारियों में 150 छक्के पूरे किए, जबकि सूर्या ने 86 पारियों और 1649 गेंदों में यह कारनामा किया।
पिछले कुछ समय से सूर्या का बल्ला खामोश था। एशिया कप के दौरान भी उनकी बैटिंग में वह पुरानी लय नहीं दिखी। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह पारी उनके लिए ‘कमबैक इन स्टाइल’ साबित हुई। बतौर कप्तान, सूर्या ने वह आक्रामक अंदाज़ वापस दिखाया, जिसके लिए उन्हें “Mr. 360°” कहा जाता है। इस मैच से पहले सूर्या लगातार 14 टी20 पारियों में अर्धशतक नहीं बना पाए थे, जो उनके करियर का सबसे लंबा ‘ड्राई स्पेल’ रहा। लेकिन कैनबरा में उनका बल्ला आखिरकार बोला, और छक्कों की बरसात ने सबको याद दिला दिया कि सूर्या अभी भी टी20 के ‘किंग’ हैं। Suryakumar Yadav