विज्ञापन
वैभव सूर्यवंशी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना डेब्यू किया। इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में खेले गए दूसरे टी20 मैच में उतरते ही उन्होंने नया रिकॉर्ड बना दिया और भारत के लिए सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ी बन गए।

Vaibhav Suryavanshi : भारतीय क्रिकेट के लिए 4 जुलाई 2026 का दिन ऐतिहासिक बन गया, जब युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना डेब्यू किया। इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में खेले गए दूसरे टी20 मैच में उतरते ही उन्होंने नया रिकॉर्ड बना दिया और भारत के लिए सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ी बन गए। सिर्फ 15 साल 99 दिन की उम्र में डेब्यू कर वैभव ने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का पुराना रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया। सचिन ने 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ 16 साल 205 दिन की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा था। Vaibhav Suryavanshi
यह भी पढ़े :सबसे कम उम्र में भारत के लिए डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बनेवैभव सूर्यवंशी, सचिन का रिकॉर्ड टूटा
इसे भी पढ़े 'New Chapter' लिखकर वैभव ने बढ़ाई हलचल, डेब्यू को लेकर फैंस उत्साहित
जरूर पढ़े : अभिषेक शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका,बन सकते हैं सिक्सर किंग
अवश्य पढ़े :भारत-इंग्लैंड टी20 मुकाबलों के सबसे बड़े बल्लेबाजी रिकॉर्ड, कौन है नंबर-1?
मैच से पहले टीम इंडिया के उपकप्तान तिलक वर्मा ने वैभव को डेब्यू कैप सौंपी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इस खास पल का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। कैप मिलने के बाद वैभव ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि भारतीय टीम के लिए खेलना हर क्रिकेटर का सपना होता है। उन्होंने कहा कि यह पल उनके जीवन का सबसे बड़ा गर्व का क्षण है। BCCI वीडियो में वैभव ने बताया कि जैसे ही उन्हें डेब्यू की जानकारी मिली, उन्होंने सबसे पहले यह खबर अपने पिता को दी, जो उनके साथ ही मौजूद थे। उन्होंने कहा कि इसके बाद उन्होंने अपनी मां और अपने कोच रोमी भिंडर को भी इस खुशी की खबर दी। वैभव के मुताबिक, उनके पिता ने उन्हें शांत रहते हुए अपना प्राकृतिक खेल खेलने और किसी भी तरह के दबाव में न आने की सलाह दी। Vaibhav Suryavanshi
डेब्यू कैप सौंपते समय तिलक वर्मा ने वैभव को बधाई देते हुए कहा कि यह उनके और उनके परिवार के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि वैभव ने यह स्थान अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर हासिल किया है। तिलक ने युवा खिलाड़ी को सलाह दी कि वह निडर होकर खेलें और सही एटीट्यूड के साथ देश का नाम रोशन करें। कैप नंबर 122 के साथ वैभव अब आधिकारिक तौर पर भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर बन गए हैं। Vaibhav Suryavanshi :
विज्ञापन