दुबई में रचाई मौत की साजिश,भाईयों को सुपारी देकर पत्नी का करवाया गैंगरेप
Uttar Pradesh News
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 09:33 PM
Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक पति ने अपनी ही पत्नी का गैंगरेप अपने दो भाईयों और उनके तीन दोस्तों से करवा कर महिला की हत्या करा दी । पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है जहां एक महिला की निर्माणाधीन मकान के सीवर टैंक से निर्वस्त्र हालत में लाश मिली थी। इस पूरे मामले को पुलिस द्वारा सुलझा लिया गया है। पुलिस का कहना है कि महिला के पति ने ही अपने दोनों भाईयों और उनके दोस्तों से महिला का गैंगरेप करवाया था। साथ अपनी पत्नी को जान से मारने की सुपारी भी दी थी। फिलहाल पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
नाश्ता करके मनाया महिला की मौत का जश्न
जानकारी के अनुसार, 20 जनवरी को ललौली थाना क्षेत्र से खून से लथपथ हालत में महिला का शव बरामद किया गया था। मृतका के शरीर पर एक भी वस्त्र नहीं था। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से कोल्ड ड्रिंक की बोतल सहित नाश्ते का सामान भी बरामद किया है। पुलिस ने जब पूरे मामले की जांच शुरू की तो मृतक महिला के देवर ननकू लोधी, जेठ रामचंद्र उर्फ पुत्तू, रोहित लोधी, शिवम उर्फ पंचम समेत सोनू लोधी का नाम सामने आया। जिसके बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब भी देवर ननकू लोधी की तलाश कर रही है।
दुबई में बैठकर बनाई थी मारने की प्लानिंग
पुलिस का कहना है कि महिला का पति दुबई में काम करता है, और उसने दुबई में बैठकर ही अपनी पत्नी को जान से मारने की प्लानिंग बनाई थी। जब पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाया। तो रिपोर्ट में पता चला कि महिला के साथ गैंगरेप किया गया था, और फिर उसके सिर पर किसी भारी चीज से जोरदार हमला किया गया। फिलहाल पुलिस ने मृतक महिला के जेठ सहित अन्य चार लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया है, जबकि आरोपी देवर अब भी फरार है। पुलिस लगातार आरोपी देवर की तलाश कर रही है।
Uttar Pradesh News
पति ने आरोपियों को दिया था पैसों का लालच
पुलिस को आरोपियों से पूछताछ करने पर पता चला है, कि मृतक महिला के पति ने आरोपियों को पैसों का लालच दिया था। जिसके बाद मृतका के देवर ननकू ने भाभी को मेला घूमाने का झांसा देकर बहाने से बुलाया, और महिला को एक निर्माणाधीन मकान में लेकर पहुंच गया। जहां पहले से ही महिला के जेठ और उसके तीन दोस्त मौजूद थे। सबने बारी-बारी से मृतका के साथ बलात्कार किया, और फिर पास पड़े पत्थर से महिला का सिर कुचलकर हत्या की घटना को अंजाम दिया। उसके बाद आरोपियों ने मिलकर मृतका के शव को मकान के सीवर टैंक में फेंका और घटनास्थल से फरार हो गए।
पुलिस कर रही है आरोपी देवर की तलाश
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के एसपी उदय शंकर सिंह का कहना है कि पुलिस द्वारा लगातार फरार हुए आरोपी देवर की तलाश की जा रही है। मृतका का पति इस पूरे हत्याकांड का मास्टरमाइंड है। जिसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस लगातार चारों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। गिरफ्तार हुए चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश करके जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।Uttar Pradesh News
दिल्ली-एनसीआरकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।