विज्ञापन
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर प्रदेश की सियासत धीरे-धीरे गर्माने लगी है। चुनावी तैयारियों के बीच राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी तेज हो गया है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए बड़ा दावा किया है।

UP News : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर प्रदेश की सियासत धीरे-धीरे गर्माने लगी है। चुनावी तैयारियों के बीच राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी तेज हो गया है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए बड़ा दावा किया है। अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी के कई विधायक आगामी विधानसभा चुनाव में हार की संभावना को देखते हुए अपनी मौजूदा सीट बदलने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में राजनीतिक माहौल बदल रहा है और सत्तारूढ़ दल के कई नेता अपने लिए सुरक्षित सीटों की तलाश में जुटे हुए हैं। हालांकि, बीजेपी की ओर से इस दावे पर अभी कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। UP News
यह भी पढ़े : सीएम योगी का बड़ा एक्शन प्लान, मंत्रियों-विधायकों को करना होगा ये काम
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश की जनता अब बदलाव के मूड में है। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में जनता समाजवादी पार्टी को समर्थन देगी। उन्होंने चुनावी भविष्यवाणी करते हुए कहा कि उन्हें सपने में समाजवादी पार्टी को 270 सीटें मिलती हुई दिखाई दीं। अखिलेश यादव ने इसे जनता के रुख और पार्टी के प्रति बढ़ते विश्वास से जोड़कर पेश किया। अखिलेश यादव ने अयोध्या में राम मंदिर से जुड़े चढ़ावे की चोरी के मामले को लेकर भी बीजेपी पर हमला बोला। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अयोध्या से जुड़े मुद्दों पर जब तक दिल्ली में कोई फैसला होता, उससे पहले ही लखनऊ में कई निर्णय हो गए। सपा अध्यक्ष ने इस मुद्दे को लेकर सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और कहा कि जनता हर गतिविधि पर नजर रख रही है। UP News
इसे भी पढ़े : शादी नहीं की तो बेकाबू हुआ रिटायर्ड IAS अधिकारी का बेटा, महिला को पीटा
अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने कहा कि चुनाव में हर स्तर पर सावधानी बरती जाएगी और संगठन को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी चुनाव प्रक्रिया पर नजर रखेगी, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी की संभावना को रोका जा सके। अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक सक्रिय रहने का आह्वान किया। विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर अखिलेश यादव ने लखनऊ में पार्टी के प्रमुख नेताओं, सांसदों, विधायकों, पूर्व विधायकों और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में चुनावी रणनीति, संगठन की मजबूती और जनता के बीच पार्टी की पहुंच बढ़ाने को लेकर चर्चा हुई। अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से सुझाव भी लिए और चुनावी तैयारियों को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। UP News
विज्ञापन