अमेठी में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 55 वर्षीय धर्मपाल यादव की मौत हो गई। वह अपने गांव के जितेंद्र यादव के साथ मानिकपुर में गंगा स्नान करने के बाद मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे।

UP News : अमेठी में सोमवार सुबह हुए सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। गंगा स्नान कर घर लौट रहे 55 वर्षीय धर्मपाल यादव की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ बाइक पर सवार जितेंद्र यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। धर्मपाल की मौत से पत्नी और बच्चों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार में तीन बेटियों की शादी होना बाकी है। UP News
यह भी पढ़ें : चित्रकूट में शरद पूर्णिमा पर उमड़े श्रद्धालु, खीर के लिए दूध के दाम 100 रुपये लीटर के पार
शाहगढ़ क्षेत्र के तोड़ी का पुरवा, राजापुर कौहार निवासी धर्मपाल यादव अपने गांव के जितेंद्र यादव के साथ मोटरसाइकिल से मानिकपुर गंगा स्नान करने गए थे। सोमवार सुबह दोनों घर लौट रहे थे। इसी दौरान जामो क्षेत्र के जगदीशपुर मोड़ के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में धर्मपाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जितेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर से मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। UP News
इसे भी पढ़ें : SIR पर कांग्रेस का संग्रामपुर में शक्ति प्रदर्शन, अमरपुर से कालिकन धाम तक निकली बाइक रैली
धर्मपाल के परिवार में पत्नी इसरा देवी, बेटे संतराम और मनोज तथा बेटियां संतोष, सरोज, अंतिमा और साधना हैं। संतोष की शादी हो चुकी है, जबकि सरोज, अंतिमा और साधना की शादी अभी बाकी है। पिता की अचानक मौत से परिवार के सामने भविष्य की चिंता खड़ी हो गई है। पति को खोने के गम में पत्नी इसरा देवी और बच्चों का बुरा हाल है। घर में मातम पसरा है और परिजन इस दुखद घटना से उबर नहीं पा रहे हैं। UP News
मृतक की पुत्री संतोष कुमारी ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है। UP News
विज्ञापन