विज्ञापन
UP News: लोगों ने युवक को नीचे उतरने के लिए काफी आवाज लगाई, लेकिन वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं था।

UP News: महराजगंज के परसा खुर्द गांव का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला ही कुछ ऐसा है जो कोई भी वीडियो देख रहा है हैरान हो रहा है। दरअसल यहां एक शराबी युवक 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन के पोल पर चढ़ गया और बिजली के तारों पर लेट गया।
चश्मदीदों का कहना है कि युवक नशे की हालत में पोल पर चढ़ गया था। लोगों ने उसे नीचे उतरने के लिए काफी आवाज लगाई, लेकिन वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं था।
यह भी पढ़ें ; नोएडा-ग्रेटर नोएडा के हजारों घरों पर खतरा! इन इलाकों में चल सकता है बुलडोजर
स्थानी लोगों ने बताया कि युवक जब पोल पर चढ़ा, उससे कुछ मिनट पहले ही बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी। यदि लाइन में करंट दौड़ रहा होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
ग्रेटर नोएडा के जिम्स में पुलिस ने किया लाठीचार्ज, अनेक कर्मचारी घायल
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तुरंत बिजली विभाग से संपर्क किया और क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बंद रखने को कहा। पुलिस काफी समझाने के बाद युवक नीचे उतर आया।
वेनेजुएला में भूकंप से हाहाकार! हजारों लोगों के मारे जाने की आशंका
पुलिसल ने बताया कि शराब के नशे में बिजली के पोल पर चढ़ने वाले व्यक्ति की पहचान दीन दयाल के रूप में हुई है। उसे परिजनों के हवाले कर दिया गया है। UP News
विज्ञापन