विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। मंगलवार को प्रतापगढ़ में आयोजित जनसभा के दौरान सीएम योगी ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग कभी अयोध्या में विवादित ढांचे के समर्थन में खड़े थे, वही अब राम मंदिर और आस्था की बात कर रहे हैं।

UP News : राम मंदिर और अयोध्या मुद्दे को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। मंगलवार को प्रतापगढ़ में आयोजित जनसभा के दौरान सीएम योगी ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग कभी अयोध्या में विवादित ढांचे के समर्थन में खड़े थे, वही अब राम मंदिर और आस्था की बात कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा और कांग्रेस के नेताओं के बदलते राजनीतिक रुख को देखकर गिरगिट भी सोचने पर मजबूर हो जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल समय और परिस्थिति के अनुसार अपना नजरिया बदलते रहे हैं। UP News
यह भी पढ़े : भाजपा के कई विधायकों को लेकर अखिलेश यादव ने कर दिया बड़ा दावा
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज कुछ राजनीतिक दल अयोध्या में आस्था से जुड़े मुद्दों पर सवाल उठा रहे हैं, लेकिन उन्हें यह बताना चाहिए कि उनकी अयोध्या के प्रति आस्था कब से जुड़ी। उन्होंने कहा कि राम मंदिर का मुद्दा करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाओं से जुड़ा है और इस पर सबसे अधिक अधिकार उन लोगों का है, जिन्होंने वर्षों तक इसके लिए संघर्ष किया। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि जिन लोगों ने पहले राम मंदिर आंदोलन का विरोध किया, वही अब आस्था और श्रद्धा की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण देश के करोड़ों लोगों की आस्था का प्रतीक है। UP News
इसे भी पढ़े : सीएम योगी का बड़ा एक्शन प्लान, मंत्रियों-विधायकों को करना होगा ये काम
प्रतापगढ़ के जीआईसी परिसर में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री ने पिछली सरकारों की नीतियों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जब राम भक्तों पर कार्रवाई की गई, तब कुछ राजनीतिक दलों को आस्था की चिंता नहीं हुई। सीएम योगी ने आरोप लगाया कि जब अयोध्या में राम भक्तों पर गोली और लाठी चलाने की घटनाएं हुईं, जब धार्मिक यात्राओं पर रोक लगाई गई और जब हिंदू आस्था से जुड़े विषयों को लेकर विवाद हुए, तब विपक्षी दलों ने कोई आवाज नहीं उठाई। उन्होंने कहा कि अब वही लोग अयोध्या और राम मंदिर को लेकर चिंता जता रहे हैं, जबकि जनता उनके पुराने रुख को अच्छी तरह जानती है। मुख्यमंत्री योगी ने वक्फ से जुड़े मामलों का जिक्र करते हुए विपक्ष पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि सरकार ने अनियमितताओं की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया और जांच के आधार पर जिन लोगों के खिलाफ साक्ष्य मिले, उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि सरकार की कार्रवाई पूरी तरह कानून के दायरे में है और किसी भी मामले में दोषी पाए जाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। UP News
सीएम योगी ने अयोध्या में हुए विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि आज शहर की तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में बेहतर सड़कें, रेलवे स्टेशन और हवाई सेवा जैसी सुविधाओं का विस्तार हुआ है और देश-दुनिया के लोग वहां पहुंचना चाहते हैं। मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर आरोप लगाया कि कुछ लोग अयोध्या को लेकर नकारात्मक माहौल बनाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राम मंदिर का निर्माण ट्रस्ट के माध्यम से निर्धारित प्रक्रिया के तहत आगे बढ़ रहा है और इसमें किसी राजनीतिक हस्तक्षेप की भूमिका नहीं है। सीएम योगी ने कहा कि विपक्षी दलों की परेशानी यह है कि जिस स्थान पर पहले विवादित ढांचा था, वहां आज भव्य राम मंदिर दिखाई दे रहा है। UP News
विज्ञापन