विज्ञापन
UP News : आरोपी बहू को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस घटना की पूरी जानकारी जुटा रही है।

UP News : गोरखपुर में एक बहू ने अपनी सास पर चाकू से हमला कर दिया। सास बुरी तरह घायल हो गईं। गंभीर हालत में इलाज के लिए उन्हें गोरखपुर के एम्स में भर्ती कराया गया।
सूचना मिलते पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। शुरुआती जांच में पता चला कि बहू मोबाइल पर अपने प्रेमी से बात कर रही थी। इसी दौरान सास ने उसे टोका, जिससे बहू भड़क गई और चाकू से सास पर हमला कर दिया।पुलिस के मुताबिक, परिवार के सदस्यों ने बताया कि बहू का किसी युवक से लंबे समय से संपर्क था। बहू के इस रिश्ते को लेकर घर में अक्सर कलह होती रहती थी।
यह भी पढ़ें : बहू का था अफेयर! नाराज ससुर ने कर दी युवक की हत्या
घटना से पहले सास ने बहू को प्रेमी से बात करते हुए टोका था। इसी बात पर बहू भड़क गई। दोनों के बीच बहस हो गई और मामला इतना बढ़ गया कि बहू ने किचन से चाकू लेकर सास पर ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। चाकू के वार से सास बुरी तरह घायल हो गईं। उनकी चीख-पुकार सुनकर परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे और किसी तरह पीड़ित को बहू के चंगुल से सास को छुड़ाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
यह भी पढ़ें : क्राइम पेट्रोल देख महिला ने लिव-इन पार्टनर की कर दी हत्या
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया।हमलावर बहू के खिलाफ परिवारजनों की तहरीर के आधार पर हत्या के प्रयास और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बहू को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस घटना की पूरी जानकारी जुटा रही है। बताया जा रहा है कि जिस व्यक्ति से बातचीत को लेकर यह विवाद हुआ, उसे भी जांच के दायरे में लिया जा सकता है। UP News
विज्ञापन