उत्तर प्रदेश के गोण्डा जिले में दीपावली से पहले अवैध पटाखों के भंडारण के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कौड़िया थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पृथ्वीनाथ मोड़ स्थित एक गोदाम में छापेमारी कर 555 सुतली बम समेत भारी मात्रा में विभिन्न प्रकार के पटाखे बरामद किए हैं।

UP News : उत्तर प्रदेश के गोण्डा जिले में दीपावली के मद्देनजर अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में कौड़िया थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पृथ्वीनाथ मोड़ स्थित एक गोदाम में छापेमारी की। तलाशी के दौरान पुलिस को 555 सुतली बम समेत विभिन्न प्रकार के पटाखे बरामद हुए। पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, यह कार्रवाई 6 नवंबर 2026 को की गई। कौड़िया थाने में तैनात उपनिरीक्षक अमन कन्नौजिया, चौकी प्रभारी आर्यनगर, पुलिस टीम के साथ रात्रि गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पृथ्वीनाथ मोड़ स्थित एक गोदाम में बिना वैध अनुमति के पटाखों का भंडारण किया गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने तत्काल गोदाम पर छापा मारा। तलाशी के दौरान एक बोरी में 555 सुतली बम मिले। इसके अलावा एक कार्टून और थैले में अलग-अलग प्रकार के अन्य पटाखे भी बरामद किए गए।
यह भी पढ़ें :आम श्रद्धालुओं के लिए खुला देश का इकलौता धन्वंतरि मंदिर, केवल 5 घंटे होते हैं दर्शन
पुलिस ने गोदाम में मौजूद व्यक्ति से पटाखों के भंडारण और बिक्री से संबंधित वैध लाइसेंस मांगा, लेकिन वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान फैयाज पुत्र महरूम, निवासी ग्राम बीरपुर भोज, थाना खरगूपुर, जनपद गोण्डा के रूप में हुई है।
इसे भी पढ़ें : अयोध्या मेंदीपोत्सव को लेकर सुरक्षा का कड़ा पहरा, 6000 पुलिसकर्मी संभालेंगे मोर्चा
इस मामले में थाना कौड़िया पुलिस ने मुकदमा संख्या 270/2026 दर्ज किया है। आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम, 1884 की धारा 9बी और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 288 के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन