उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के जफराबाद थाना क्षेत्र के धनेजा बिशनपुर मझवारा गांव में शुक्रवार रात पांच वर्षीय बच्ची के लापता होने से हड़कंप मच गया।

UP News : उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के जफराबाद थाना क्षेत्र में पांच वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात धनेजा बिशनपुर मझवारा गांव में दुर्गा पूजा पंडाल के पास गई बच्ची अचानक लापता हो गई। काफी देर तक बच्ची के नहीं मिलने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। इसके बाद गांव में अनाउंसमेंट कराकर ग्रामीणों ने बच्ची की तलाश शुरू की। UP News
यह भी पढ़ें :चित्रकूट के पाठा क्षेत्र में गहराया जल संकट, बूंद-बूंद को तरसे ग्रामीण
बच्ची की तलाश में ग्रामीण मोबाइल की रोशनी लेकर जंगल की ओर निकले। काफी देर तक खोजबीन करने के बाद ग्रामीण नदी किनारे पहुंचे, जहां कथित तौर पर गांव का ही एक युवक बच्ची के साथ मिला। ग्रामीणों के अनुसार, युवक बच्ची को सीने से लगाए हुए सो रहा था। इसके बाद ग्रामीणों ने घटना का वीडियो बनाया और पुलिस को सूचना दी। UP News
इसे भी पढ़ें चित्रकूट में 43 गांवों में बसेगी नई टाउनशिप
सूचना मिलने पर जफराबाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर बच्ची को अपने संरक्षण में लिया। बच्ची को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया जा रहा है। UP News
:
विज्ञापन