अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के महासचिव और प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता केपी कसाना की पहल पर 29 अक्टूबर 2026 को देश की राजधानी दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में गुर्जर समाज का एक बड़ा आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में देशभर के गुर्जर समाज के लाखों लोग जुटेंगे।

UP News : भारत ही नहीं, दुनिया भर में लौह पुरुष के नाम से जाने जाने वाले सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को इस बार गुर्जर समाज अपनी एकता और सामाजिक शक्ति के बड़े प्रदर्शन के रूप में मनाने की तैयारी में जुटा है। अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के आह्वान पर देशभर से गुर्जर समाज के प्रमुख लोग और बड़ी संख्या में समाज के लोग दिल्ली में एकत्रित होंगे। यह आयोजन 29 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में प्रस्तावित है। आयोजकों का दावा है कि कार्यक्रम में देश के अलग-अलग राज्यों और क्षेत्रों से लाखों की संख्या में गुर्जर समाज के लोग पहुंचेंगे। UP News
यह भी पढ़े :एक बार फिर पश्चिम उत्तर प्रदेश की राजनीति में छा गए ठाकुर हरीश सिंह

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती प्रत्येक वर्ष 31 अक्टूबर को मनाई जाती है। गुर्जर समाज की ओर से इस अवसर पर दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में देशभर के समाज को एक मंच पर लाने की योजना बनाई गई थी। हालांकि, 31 अक्टूबर की तारीख के लिए तालकटोरा स्टेडियम की उपलब्धता को लेकर पहले से बुकिंग होने के कारण कार्यक्रम की तारीख में बदलाव किया गया है। अब अखिल भारतीय गुर्जर महासभा ने 29 अक्टूबर 2026 को पटेल जयंती से जुड़े इस बड़े सामाजिक आयोजन को आयोजित करने का निर्णय लिया है। आयोजकों का कहना है कि तारीख में बदलाव के बावजूद कार्यक्रम के उद्देश्य में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। देश के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले गुर्जर समाज के लोगों को दिल्ली में एकत्रित कर सामाजिक एकता, संगठन और समाज के भविष्य को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की जाएगी। UP News

इसे भी पढ़े पूर्व विधायक गुड्डू पंडित ने अपनी पत्नी पर ढाया जुर्म,जुर्म ढाते हुए पूर्व MLA का वीडियो वायरल
अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के महासचिव तथा प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता K.P. Kasana (के पी कसाना) ने दावा किया है कि 29 अक्टूबर को तालकटोरा स्टेडियम में देशभर से बड़ी संख्या में गुर्जर समाज के लोग एकत्रित होंगे। उनके मुताबिक यह केवल एक जयंती समारोह नहीं होगा, बल्कि गुर्जर समाज को एकजुट करने और समाज के हित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर सामूहिक रूप से आगे की दिशा तय करने का अवसर भी बनेगा। के पी कसाना के अनुसार देश के अलग-अलग प्रदेशों में रहने वाले गुर्जर समाज के प्रमुख लोगों से लगातार संपर्क किया जा रहा है। आयोजन को लेकर समाज के विभिन्न वर्गों में उत्साह है और तैयारियों को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाया जा रहा है। UP News

अवश्य पढ़े :RLD के मुखिया जयंत चौधरी का ‘‘रसगुल्ला’’ बन गया उत्तर प्रदेश में चर्चा का विषय
गुर्जर समाज की एकता को लेकर सक्रिय K.P. Kasana केपी कसाना इन दिनों देश के विभिन्न हिस्सों में जाकर समाज के लोगों से संपर्क कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से ताल्लुक रखने वाले K.P. Kasana केपी कसाना की पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ-साथ प्रदेश के अन्य जिलों में भी सामाजिक पहचान है। वह सामाजिक गतिविधियों के अलावा व्यवसाय के क्षेत्र में भी सक्रिय रहे हैं। उत्तर प्रदेश में उन्हें प्रमुख व्यवसायी और ठेकेदार के रूप में भी जाना जाता है। उनके परिवार की सामाजिक क्षेत्र में भी पुरानी पहचान रही है। केपी कसाना के बड़े भाई स्वर्गीय महिपाल सिंह कसाना का उत्तर प्रदेश में अपना विशिष्ट सामाजिक प्रभाव था। चौ. महीपाल कसाना जी की सबसे बड़ी विशेषता यह थी कि वें अपना काम-धाम छोडक़र समाज के काम में लगे रहते थे। शिक्षा का क्षेत्र हो, चिकित्सा का क्षेत्र हो अथवा फिर OBC समाज के किसी युवक को आगे बढ़ाने का प्रयास करना हो, महिपाल कसाना जी सदैव सबसे आगे रहते थे। उनके साथ सरपंच साहब नाम से प्रसिद्ध चौ. रामबीर सरपंच जी साए की तरह से लगे रहते थे। वहीं उनके दूसरे बड़े भाई चौधरी नेपाल सिंह कसाना उर्फ 'मास्टर जी' को उत्तर प्रदेश सहित उत्तर भारत में शिक्षण संस्थानों को सहयोग और दान देने के लिए विशेष रूप से जाना जाता है। केपी कसाना के बड़े भाई चौ. नेपाल सिंह कसाना को पूरे देश के गुर्जर समाज में भामाशाह की उपाधि प्राप्त है। उत्तर भारत का शायद ही कोई बड़ा शिक्षण संस्थान हो जिस संस्थान में केपी कसाना जी के बड़े भाई चौ. नेपाल सिंह कसाना ने अपने घर से दान देकर कमरे अथवा पुस्तकालय ना बनवाए हों। परिवार की इसी सामाजिक पृष्ठभूमि के बीच केपी कसाना भी लंबे समय से समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने के प्रयास में सक्रिय हैं। UP News
जरूर पढ़े पश्चिमी उत्तर प्रदेश में छा गए जयंत चौधरीदिखाई ‘अजगर’ वाली ताकत और तस्वीर
हाल के दिनों में केपी कसाना ने राजस्थान से लेकर ग्वालियर तक आयोजित विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया है। इन आयोजनों के माध्यम से वह गुर्जर समाज के अलग-अलग क्षेत्रों के लोगों से सीधे संपर्क कर रहे हैं। इन कार्यक्रमों से लौटने के बाद केपी कसाना ने दावा किया है कि 29 अक्टूबर को दिल्ली में होने वाला आयोजन गुर्जर समाज की एकता का बड़ा संदेश देगा। उनका कहना है कि देशभर में समाज के लोगों के बीच आपसी संपर्क और संवाद को मजबूत करने की आवश्यकता है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए तालकटोरा स्टेडियम में होने वाले कार्यक्रम को व्यापक स्वरूप दिया जा रहा है। UP News
29 अक्टूबर के आयोजन को लेकर सबसे महत्वपूर्ण बात यह सामने आ रही है कि कार्यक्रम के मंच से गुर्जर समाज के हित में कुछ महत्वपूर्ण फैसलों की घोषणा की जा सकती है। आयोजकों के अनुसार सामाजिक एकता, शिक्षा, संगठन और समाज से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श के बाद आगे की रणनीति सामने रखी जाएगी। केपी कसाना का कहना है कि कार्यक्रम में देशभर से आने वाले समाज के प्रमुख लोगों की मौजूदगी में गुर्जर समाज को एकता के सूत्र में बांधने का प्रयास किया जाएगा। उनके मुताबिक यह आयोजन किसी एक प्रदेश या क्षेत्र तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि देशभर के गुर्जर समाज को एक मंच पर लाने का प्रयास होगा। UP News

सरदार वल्लभभाई पटेल को देश की एकता और अखंडता के लिए उनके योगदान के कारण लौह पुरुष के रूप में याद किया जाता है। ऐसे में गुर्जर समाज द्वारा उनकी जयंती के अवसर पर देशभर के समाज को एक मंच पर लाने की पहल को सामाजिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 29 अक्टूबर को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में प्रस्तावित आयोजन के जरिए गुर्जर समाज अपनी सामाजिक एकजुटता का संदेश देने की तैयारी में है। अब देखने वाली बात होगी कि देश के अलग-अलग हिस्सों से आने वाले समाज के लोग किस संख्या में दिल्ली पहुंचते हैं और इस बड़े मंच से समाज के हित में किन महत्वपूर्ण फैसलों एवं घोषणाओं का ऐलान किया जाता है। चेतना मंच के लिए खास बात यह है कि इस आयोजन की तैयारियों के बीच पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से जुड़े केपी कसाना की भूमिका भी लगातार महत्वपूर्ण होती जा रही है। देश के विभिन्न हिस्सों में समाज के लोगों से संपर्क अभियान के कारण 29 अक्टूबर का दिल्ली आयोजन उत्तर प्रदेश के गुर्जर समाज के लिए भी विशेष महत्व रखता है। UP News ,::
विज्ञापन